Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Karwa Chauth Gifts: इन Budget Friendly गिफ्ट्स से पत्नी को कीजिये इम्प्रेस, जेब पर भी नहीं पड़ेगा झटका
Karwa Chauth Gifts: पति की लम्बी उम्र, स्वास्थ्य और सम्पन्नता के लिए सुहागिन महिलाओं द्वारा करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को है। ऐसा कठिन व्रत करना इस बात की और इशारा करता है कि एक पत्नी अपने पति से कितनी मोहब्बत करती हैं।
इसलिए पति को भी चाहिए की इस दिन अपनी पत्नी की इस भावना का सम्मान करते हुए वो भी अपनी भावना प्रकट करें। लेकिन पुरुष आम तौर पर ऐसे मामलो में सहज नहीं होते, सकुचाते हैं इसलिए हम बता रहे हैं आपको करवा चौथ के दिन पत्नी को देने वाले कुछ ऐसे गिफ्ट्स जो आपके जेब पर भारी भी नहीं पड़ेंगे और दिल को छू जाएंगे।

पोर्ट्रेट फोटो
महिलाओं को अपनी खूबसूरती की तारीफ़ बहुत अच्छी लगती है। ऐसे में सजी धजी और अच्छे मेकअप में खूबसूरत दिख रही पत्नी का एक पोर्ट्रेट फोटो निकाल के रख लें। किसी फोटो स्टूडियो में इसका प्रिंट आउट निकाल कर इसको एक बड़े से फ्रेम में लगवाएं करवा चौथ के दिन अपनी पत्नी को गिफ्ट करें। आप चाहे तो अपनी शादी की कोई फोटो जिसमे पति पत्नी दोनों हो उस फोटो का भी उपयोग कर सकते हैं। घर की दीवार पर लटकी ये फोटो फ्रेम पत्नी को पल पल अपने पति के प्यार का एहसास कराएगी।
नेकलेस या पेन्डेन्ट
ये एक सदाबहार गिफ्ट है जिसे महिलाएं हमेशा पसंद करती हैं। ये ऐसी चीज है जो महिलाएं सिर्फ एक नहीं बल्कि कई सारे रखती है इसलिए किसी भी ओकेजन पर दिया जा सकता है। अपने बजट के हिसाब से सोने, चांदी, डायमंड या प्लैटिनम का पेन्डेन्ट गिफ्ट कीजिये, पत्नी खुश हो जाएगी।

मिठाई, गुलाब का फूल
आमतौर पर महिलाओं को मिठाई पसंद ही होती है और गुलाब का फूल भी इन्हे काफी भाता है। लाल गुलाब रोमांस और स्नेह का प्रतीक भी है। किसी अच्छे से फ्लॉवर शॉप पर से चुनिंदा गुलाब से बना गुलदस्ता लीजिये और इसके साथ अपनी पत्नी की मनपसंद मिठाई भी लीजिये। फिर पत्नी को थैंक्स बोलते हुए ये गिफ्ट उसे दीजिये। पत्नी का खुश होना तय है।
हाथ से लिखा लेटर
ये ओल्ड फैशन है लेकिन यकीं मानिये हाथ से लिखे लेटर का असर सीधे दिल पर होता है। इसमें अपनापन झलकता है और नैसर्गिकता झलकती है। स्त्रियां इस बात से इम्प्रेस होती हैं कि उसके चाहने वाले ने उसे समय दिया। समय से ज्यादा कीमती कुछ नहीं। लेटर लिखने में समय लगता है और इसमें इंसान अपनी दिल की भावनाओं को उड़ेल देता है। इस करवाचौथ ग्रीटिंग्स कार्ड लाइए और उसपर अपने दिल की बात लिखिए और गुलाब का फूल और एक चॉकलेट कंटेनर के साथ पत्नी को बोलिये थैंक यू।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
