Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
Karwa Chauth Sargi and Puja Samagri List: पहली बार कर रही हैं करवाचौथ, काम आएगी ये लिस्ट
Karwa Chauth Sargi and Puja Samagri List: करवाचौथ का पर्व हर सुहागन महिला के लिए अति महत्वपूर्ण होता है। हिन्दू धर्म में विवाहित स्त्री द्वारा रखे जाने वाले इस व्रत से पति की आयु लम्बी होती है और स्वास्थ्य अच्छा होता है। इसके साथ ही दाम्पत्य जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
विशेषकर उत्तर भारत में मनाए जाने वाले इस पर्व को नवविवाहित महिलायें भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रखती हैं। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखे जाना वाला यह व्रत इस वर्ष 1 नवंबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ के इस व्रत के समय विवाहित महिलाओं को सरगी, पूजा, सोलह श्रृंगार और व्रत खोलने के लिए कुछ ख़ास चीज़ों की ज़रूरत होती है। जानते हैं विवाहित स्त्रियों के लिए करवा चौथ की आवश्यक सामग्रियां -

सूर्योदय से पहले की सरगी के लिए सामग्री
ताजे फल, मेवे, मिठाई, हलवा या खीर, पका हुआ भोजन और पानी
करवा चौथ पूजा सामग्री
करवाचौथ व्रत की कथा, मौली, अक्षत, कुमकुम, रोली, चन्दन, फूल, कलश भर जल, हल्दी, चावल, मिठाई, कच्चा दूध, पान, मिट्टी का करवा (कलश), दही, देसी घी, शक्कर, शहद, नारियल, करवा माता की तस्वीर और छलनी।

सोलह श्रृंगार की सामग्रियां
सिन्दूर, मेहंदी, महावर, नेल पोलिश, मेहंदी, चूड़ी, चुनरी, बिंदिया, कंघा, बिछिया, मंगलसूत्र, दीपक, अगरबत्ती, दक्षिणा के पैसे आदि।
करवा चौथ की थाली
करवा, छलनी, दीपक, सिन्दूर, पानी का लोटा, मिट्टी के 5 डेलिया, कांस की तीलियां और मिठाई।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications