Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
Karwa Chauth Unlucky: करवा चौथ पर गलती से भी न पहनें इन 4 रंगों की साड़ी, शादीशुदा जिंदगी में मच सकती है कलह
करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला हिन्दू संस्कृति का एक महत्वपूर्ण व्रत है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह उपवास कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने जीवनसाथी की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ यह व्रत रखती हैं।
इस दिन महिलाएं सलाह श्रृंगार करती हैं और दुल्हन की तरह सजती हैं। रंगों का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है इसलिए यह जरूरी है कि आप करवा चौथ पर कोई अशुभ रंग धारण न करें।

काले रंग के कपड़े
किसी भी तरह के धार्मिक उत्सव में काले रंग की चीजों के इस्तेमाल की साफ़ मनाही है। यही वजह है कि करवा चौथ जैसे बड़े पर्व में भी काली साड़ी या काला पोशाक पहनने से बचने की सलाह दी जाती है। किसी ख़ास मौके पर इस रंग को धारण करना अशुभ माना जाता है। पावन दिनों में इस रंग को पहनने से बचें।
भूरे रंग के कपड़े

करवा चौथ के दिन भूरे या ब्राउन रंग के कपड़े न पहनें। ऐसा माना जाता है कि भूरे रंग पर राहु केतु का प्रभाव होता है। इन दोनों ग्रहों ने देवताओं को भी परेशान किया। ऐसे में करवा चौथ के अवसर पर इस रंग को धारण न करें तो ही बेहतर होगा। विवाहित महिलाएं भूलकर भी इस रंग की साड़ी या सूट न पहनें।
सफेद रंग के कपड़े
करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलाओं को सफेद रंग के कपड़े पहनने की गलती नहीं करनी चाहिए। करवा चौथ पर सफेद रंग के वस्त्र पहनने आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है। आपके वैवाहिक जीवन पर इसका बुरा असर देखने को मिल सकता है।
नीले रंग के कपड़े
करवा चौथ के दिन गहरे नीले रंग के कपड़ों से परहेज करना ही बेहतर है। पूजा के लिए भी यह शुभ रंग नहीं माना जाता है। दरअसल नेवई ब्लू रंग काफी डार्क होता है जिसकी वजह से यह काले रंग जैसा लगता है इसलिए करवा चौथ के दिन गहरे नीले रंग की साड़ी, सूट, लहंगा न पहनें।
करवा चौथ पर पहनें इस रंग के कपड़े
करवा चौथ के दिन आप किस रंग का चुनाव करें यह समझ नहीं आ रहा है तो हम आपकी मदद कर देते हैं। इस दिन आप लाल, हरा, पीला, गुलाबी, मैरून आदि रंग के कपड़े पहन सकती हैं। यह रंग काफी शुभ होते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











