Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Khali Bartan Kyu Nahi Dete Hai: किसी को खाली बर्तन लौटाने से क्या होता है?
Khali Bartan Kyu Nahi Lautana Chahiye: किसी को उसका बर्तन खाली नहीं लौटाया जाता है, आपने ऐसा सुना, देखा और किया होगा। इस तरह की कुछ मान्यताएं हैं जिनका अनुसरण सालों साल से चलता आ रहा है। इन्हीं में से एक मान्यता है किसी को खाली बर्तन न लौटाने की।
जब भी हम किसी व्यक्ति से कुछ भी लेते हैं तो उसका बर्तन कभी भी खाली नहीं देते हैं। हमेशा उसमें कुछ रखकर दिया जाता है। किसी को उसका बर्तन लौटते समय उसे खाली क्यों नहीं दिया जाता है, आइये जानते हैं ज्योतिष शास्त्र में इससे जुड़ी क्या जानकारी है।

किसी को खाली बर्तन क्यों नहीं देना चाहिए? (Kisi Ko Khali Bartan Kyu Nahi Dena Chahiye)
ये सीधे सीधे आपके जीवनयापन के स्तर से संबंधित है। किसी को खाली बर्तन लौटाने का ये मतलब निकाला जाता है कि आप गरीब हैं और अपना जीवन जीने के लिए भी आपको कष्ट झेलना पड़ रहा है। यह प्रतिष्ठा से संबंधित माना गया है। आप बर्तन में जिस तरह की चीज रखकर लौटाते हैं, उससे आपके देने के भाव का भी अंदाजा लगता है।
किसी को खली बर्तन लौटने से क्या होता है? (Kisi Ko Khali Bartan Lautane Se Kya Hota Hai)
रसोई में रखे बर्तनों का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। जैसे सूर्य और मंगल ग्रह तांबे के बर्तन से जुड़े हैं। चांदी के बर्तन का नाता चंद्रमा से माना जाता है। वैसे सनातन धर्म में स्टील के बर्तन को अशुद्ध माना गया है। इसकी वजह है स्टील का संबंध राहु से होना। अगर आप तांबे के खाली बर्तन वापस करते हैं तो इससे सूर्य और मंगल की दशा खराब होती है। किस्मत साथ देना छोड़ देती है। अगर आप चांदी के बर्तन खाली वापस करते हैं तो इससे चंद्रमा की स्थिति कमजोर होती है। इससे मानसिक तनाव बढ़ने लगता है। घर परिवार में क्लेश पैदा होता है। अगर आप स्टील के बर्तन को खाली वापस करते हैं तो इससे राहु का नकारात्मक प्रभाव झेलना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
