Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Kharmas Ending Date 2024: जानें कब खत्म होगा खरमास, कब से बजेगी शहनाई
Kharmas Ending Date 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भगवान सूर्य देव बृहस्पति राशि धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब खरमास का प्रारंभ होता है। खरमास महीने का समय ऐसा होता है जिसमें किसी भी प्रकार के मांगलिक या धार्मिक कार्य करने की मनाही होती है।
खरमास के एक माह शादी, सगाई, गृह प्रवेश आदि मंगलमय कार्य नहीं किये जाते। इस वर्ष 14 मार्च से खरमास प्रारम्भ हुए है, इसलिए पूरा मार्च कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं रहा। जानते हैं कब तक चलेगा खरमास का महीना और कब से शुरू होंगे शुभ मुहूर्त -

कब खत्म होगा खरमास?
मार्च महीने के 14 तारीख को सूर्य देव का कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश के साथ खरमास का प्रारंभ हुआ था। सूर्य देव मीन राशि में 13 अप्रैल तक रहेंगे और तब तक खरमास माह रहने वाला है। 13 अप्रैल के पश्चात ही खरमास की समाप्ति होगी और शुभ मुहूर्तों की शुरुआत होगी।
खरमास से जुड़ी धार्मिक मान्यता
हिंदू धर्म में धार्मिक दृष्टिकोण से खरमास को अशुभ माना जाता है। इसलिए खरमास के दौरान शुभ कार्य करने में प्रतिबंधित होते हैं। खरमास का समय लगभग 30 दिनों तक चलता है। इस समय शादी विवाह ,गृह प्रवेश,नामकरण, मुंडन भूमि पूजन ,नए वाहन की खरीदारी तथा नए प्रतिष्ठान की ओपनिंग इत्यादि नहीं करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार खरमास के दौरान किए गए मांगलिक कार्य अशुभ परिणाम देते हैं।
वर्ष 2024 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त -
अप्रैल माह - 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक और 28 अप्रैल का दिन विवाह के लिए बहुत ही अच्छा होगा।
जुलाई माह - जुलाई माह में 9 से 17 जुलाई तक बहुत ही विशेष मुहूर्त पड रहा है ।
नवंबर महीने - नवंबर महीने में 17 ,18, और 22 से 26 नवंबर के शुभ दिन विवाह के लिए बहुत ही अच्छे होंगे।
दिसंबर माह - दिसंबर के 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, और 15 तारीखें विवाह के लिए शुभ होंगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
