Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
Kharmas 2024: जल्द लगने वाला है खरमास, रुक जाएंगे मांगलिक कार्य, जानें क्या करें इस दौरान
Kharmas 2024 Kab Se Hai: सनातन धर्म में खरमास का विशेष महत्व है। यह वह समय है जब सूर्य देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु और मीन में प्रवेश करते हैं।
इस दौरान शादी-विवाह समेत सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं दिसंबर में खरमास कब से शुरू हो रहा है, कब समाप्त होगा, और इस दौरान क्या करना चाहिए।

खरमास कब शुरू हो रहा है? (Kharmas 2024 Kab Se Hai)
दृक पंचांग के अनुसार, सूर्य 15 दिसंबर 2024 की रात 10:19 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसी समय से खरमास की शुरुआत होगी। यह समय एक महीने तक जारी रहेगा।
खरमास कब समाप्त होगा?
खरमास 14 जनवरी 2025 को समाप्त होगा, जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा, जिसे देशभर में खिचड़ी महापर्व के रूप में भी जाना जाता है।
खरमास के दौरान क्यों रुकते हैं मांगलिक कार्य?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य बृहस्पति की राशि धनु या मीन में होते हैं, तो गुरु कमजोर हो जाते हैं। इस स्थिति में किए गए मांगलिक कार्य जैसे विवाह, नामकरण, मुंडन, गृह प्रवेश आदि फलदायी नहीं माने जाते। इसके साथ ही नया वाहन खरीदना, प्रॉपर्टी लेना या किसी नए व्यापार की शुरुआत भी इस समय शुभ नहीं मानी जाती।
खरमास के दौरान क्या करें?
इस समय पूजा-पाठ और मंत्र जप को शुभ माना गया है। आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति के लिए यह समय सर्वोत्तम है। इस दौरान निम्न मंत्रों का जाप करना विशेष फलदायी माना गया है:
1. ॐ सूर्याय नमः
2. ॐ घृणि सूर्याय नमः
3. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणाय मनोवांछितं फलं देहि देहि स्वाहा
4. ॐ एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजो राशे जगतपते अनुकंपाय माम भक्त्या गृहनिर्घय दिवाकरः
5. ॐ हीं घृणि सूर्य आदित्य क्लीं ॐ
खरमास का समय भले ही मांगलिक कार्यों के लिए उपयुक्त न हो, लेकिन यह अध्यात्म और ईश्वर आराधना के लिए बहुत शुभ होता है। इस दौरान पूजा, ध्यान और मंत्र जाप करके जीवन को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है। जब 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के साथ खरमास समाप्त होगा, उसके बाद मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो सकेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications