Latest Updates
-
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम
Din Ke Anusar Tilak: दिन के हिसाब से लगाएं तिलक, जाग उठेगा सोया हुआ भाग्य, ग्रह भी होंगे शांत
Din Ke Anusar Tilak Lagayen: माथे पर तिलक लगाने से व्यक्ति को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि प्रत्येक दिन के देवता और प्रत्येक ग्रह लिए के अलग-अलग तिलक लगाया जाता है। आइए जानते हैं किस दिन कौन सा तिलक लगाना चाहिए और इससे क्या लाभ मिल सकते हैं।
1. सोमवार- सोमवार का दिन देवों के देव महादेव और मन के कारक माने जाने वाले चंद्र देवता की पूजा के लिए समर्पित है। ज्योतिष के अनुसार सोमवार के दिन सफेद चंदन या फिर भभूत का तिलक लगाने से इन दोनों ही देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति को प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलती है।

2. मंगलवार- मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा की जाती है और इस दिन का स्वामी ग्रह मंगल है। इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में घुला हुआ सिंदूर का तिलक लगाने की परंपरा है। ऐसा करने से जीवन में सभी संकट दूर होते हैं और मनोकामना पूर्ण होती है।
3. बुधवार- हिंदू धर्म में बुधवार का दिन श्री गणेश भगवान और बुध देवता की पूजा के लिए अत्यंत ही फलदायी माना गया है। ऐसे में इन दोनों ही देवता की कृपा पाने के लिए सूखे सिंदूर (जिसमें कोई तेल न मिला हो) का तिलक लगाना चाहिए। इस तिलक से बौद्धिक क्षमता तेज होती है और दिन शुभ रहता है।
4. गुरुवार- गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, इस दिन के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। गुरुवार के दिन पीले चंदन या केसर का तिलक लगाने से इन दोनों देवताओं की कृपा बरसती है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
5. शुक्रवार- शुक्रवार का दिन देवी दुर्गा एवं धन की देवी मां लक्ष्मी तथा शुक्र ग्रह की पूजा के लिए अत्यंत ही शुभ माना गया है। ऐसे में सुख-संपत्ति की प्राप्ति और सभी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए शुक्रवार को विशेष रूप से लाल चंदन या फिर रोली का तिलक लगाना चाहिए।
6. शनिवार- शनिवार भैरव, शनि और यमराज का दिन है। इस दिन के ग्रह स्वामी शनि हैं। इस दिन विभूती, भस्म या लाल चंदन लगाने से ये प्रसन्न होते हैं और जीवन लाभ मिलता है। शनिवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए अत्यंत ही शुभ माना गया है, यदि इस दिन हनुमान जी के चरणों का तिलक लगाया जाए तो हनुमत कृपा बरसती है।
7. रविवार- रविवार का दिन प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन के ग्रह स्वामी सूर्य हैं, जो ग्रहों के राजा भी हैं। मान-सम्मान, आरोग्य और सौभाग्य को पाने के लिए इस दिन रोली या फिर लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
