Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इस दिन भूलकर भी न पहनें नए कपड़े, भाग्य पक्ष होता है कमजोर, जानें कौन से दिन मानें गए हैं शुभ
Auspicious Days to Wear New Clothes: अगर आप नया कपड़ा खरीदना या पहनना चाहते हैं तो सबसे पहले यह देख लीजिए कि आज कौन सा वार है। कपड़े की खरीदारी में दिन की विशेषता बहुत ही मायने रखती है। यह जरूर देख लें अपने कैलेंडर में कि आप किस दिन कपड़ों की ख़रीदारी कर रहें हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सनातन धर्म में प्रत्येक दिन नए वस्त्र की खरीदारी करना या पहनना शुभ नहीं माना जाता है।
इसके लिए कुछ खास ही दिन है जब नए कपड़े की खरीदारी करनी चाहिए या नए कपड़े पहने चाहिए। अगर आप नए कपड़े खरीदने या पहनने की सोच रहे हैं तो एक बार देख लीजिए कि कौन से दिन नए कपड़े खरीदने या पहनने चाहिए और किस दिन कपड़ा खरीदना अशुभ माना जाता है-

कपड़े से बिगड़ सकता है आपका भाग्य (Clothes Connection with Your Luck)
आपको इस बात से हैरानी हुई होगी, लेकिन ज्योतिष शास्त्रों में कपड़ों का सीधा संबंध आपके भाग्य से बताया गया है। यह भाग्य बिगाड़ने का जिम्मेदार भी साबित हो सकता है। ज्यादातर लोग सिर्फ पुराने कपड़ों को ही लंबे अंतराल या सालों साल पहनते हैं जो असल में नकारात्मकता को आपके जीवन में जगह देता रहता है। कपड़ों से जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।
किस दिन पहने नए कपड़े (Naye Kapde Kis Din Pehnna Chahiye)
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को नए कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन नए वस्त्र की खरीदारी करना या नए वस्त्र पहनना बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके जीवन में कई प्रकार की तरक्की के द्वारा खुल सकते हैं। आपका मनोबल बहुत ही उच्च स्तर में जाता है। जिंदगी में नई सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। नए कपडे धारण करने से आपकी मानसिक स्थिति में शीतलता आती है। इससे आप अपनी जिंदगी में प्रगति करके धन और दौलत भी हासिल कर सकते हैं।
भूलकर भी इन तीन दिन न पहने नए कपड़े (Naye Kapade Kis Din Nahi Pehnna Chahiye?)
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आपको नए वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए। सोमवार, मंगलवार और शनिवार के दिन पर आपको नए कपड़े बिल्कुल भी नहीं पहनने चाहिए। यह अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन नए वस्त्र धारण करने से कई कार्यों में बाधा आनी शुरु हो जाती है। अगर आपको इस दिन नए कपड़े पहन के जाने है तो एक बार उसे पहनकर फिर उतार लीजिए। उसके पश्चात फिर से आप उस कपड़े को पहने। इस तरह आपका कपड़ा नया नहीं रहेगा और आप इन तीन दिनों में भी नए कपड़े धारण कर सकेंगे।
किस दिन कपड़े खरीदना शुभ (Kis Din Kapade Kharidna Shubh Hai?)
नया कपड़ा खरीदना है तो ज्योतिष शास्त्रों ने इसके लिए भी कुछ विशेष दिनों का जिक्र किया है। शुक्रवार के दिन नए वस्त्र खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह दिन विशेष तौर पर शुक्र ग्रह को समर्पित है। मान्यता के मुताबिक इस दिन नए वस्त्र खरीदना व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार के लाभों को जन्म देता है। शुक्रवार के शुभ दिन पर कपड़े की खरीदारी करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
