Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Auspicious Plants: इन 5 पेड़ों पर कलावा बांधने से दूर हो जाते हैं कष्ट, जीवन में बनी रहती है सुख समृद्धि
Auspicious Plants: हिंदू धर्म में पेड़-पौधों का अत्यधिक महत्व है। ये न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक प्रतीक भी माने जाते हैं। तुलसी को पवित्र और देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। पीपल का वृक्ष भगवान विष्णु का प्रतीक है और इसे ब्रह्मा, विष्णु और शिव का निवास स्थान माना जाता है। बरगद का पेड़ दीर्घायु और स्थिरता का प्रतीक है। ऐसे ही कई पेड़ शुभता और समृद्धि का प्रतीक हैं। इन पेड़ों की पूजा और संरक्षण धार्मिक कर्तव्य माना जाता है।
हम यहां पाँच ऐसे पेड़ों का जिक्र कर रहे हैं जिसके ऊपर कलावा बांधने और परिक्रमा करने मात्रा से घर में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही समस्त नवग्रहों का भी प्रकोप व्यक्ति के जीवन से दूर हो जाता है। आइए विस्तारपूर्वक जानते हैं वह पाँच पेड़ कौन-कौन से हैं-

Kis Ped Par Kalava Bandhna Shubh Hota Hai
तुलसी
सर्वप्रथम तुलसी, तुलसी का पौधा अत्यंत ही शीतल होता है। तुलसी के पौधे में कलावा बांधने से घर की संपूर्ण दरिद्रता जड़ से समाप्त हो जाती है क्योंकि कहा जाता है कि तुलसी के पौधे में माँ लक्ष्मी का वास होता है।
पीपल
पीपल के वृक्ष में कलावा बांधने से घर में सुख, शांति तथा समृद्धि की प्राप्ति होती है और किसी भी प्रकार से आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता। इसके साथ ही भगवान शनि देव का आशीर्वाद भी बना रहता है।
वट/बरगद
वट यानी बरगद वृक्ष के ऊपर कलावा बांधने से व्यक्ति की आयु में वृद्धि होती है। इसके साथ ही सुहागिन महिलाओं के सुहाग की रक्षा होती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं।
शमी
शमी वृक्ष पर कलावा बांधने से शनी, राहु और केतु तीनों ग्रहों का प्रकोप व्यक्ति के जीवन से टल जाता है और मानसिक स्थिति मधुर बनी रहती हैं।
केला
केले के पेड़ में कलावा बांधने से जगत के पालनहार भगवान विष्णु नारायण का आशीर्वाद बना रहता है क्योंकि केले के वृक्ष में साक्षात श्री हरि विराजमान रहते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
