Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
Kitchen Vastu: दूध ही नहीं, रसोई में इन तीन चीजों का गिरना होता है अशुभ, कंगाली का होता है संकेत
Kitchen Vastu: कभी-कभी आपने देखा होगा कि किचन में कार्य करते समय कुछ ना कुछ सामान नीचे गिर जाता है यह घटना बहुत ही सामान्य होती है।
मगर वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ वस्तुओं का नीचे गिरना बहुत ही अशुभ माना जाता है क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को उत्पन्न कर सकता है और आपको दुर्भाग्य की प्राप्ति हो सकती है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं रसोई में किन चीजों का गिरना अशुभ माना जाता है।

सरसों के तेल का गिरना: (Sarso Ka Tel Girna Shubh Ya Ashubh)
ज्यादातर लोग सब्जी बनाने के लिए सरसों के तेल का उपयोग करते हैं। जिससे सब्जी का स्वाद और भी बढ़ जाता है। इस कारण हर एक रसोई घर में सरसों के तेल का होना एक आम बात है। ऐसी स्थिति में हमारे किचन में सरसों के तेल का गिरना बहुत ही सामान्य घटना है। मगर वास्तु शास्त्र के मुताबिक सरसों के तेल का गिरना बहुत ही असामान्य घटना है यह बड़े दुखद परिणाम का संकेत भी हो सकता है। भगवान शनि का प्रतिनिधित्व सरसों का तेल करता है। सनातन धर्म में सरसों के तेल को शनि देव से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में आपके किचन में यदि बार-बार सरसों का तेल गिर रहा है तो आपके जीवन में कोई बड़ी परेशानी आने वाली है। यह आपके लिए बेहद ही अशुभ संकेत होने वाले हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक सरसों के तेल का गिरना यह संकेत देता है कि व्यक्ति को शनि की कोई बड़ी परेशानियाँ घेर सकती है।
दूध का उबलते समय गिरना: (Dudh Ka Girna Shubh Ya Ashubh)
हम प्रायः अपने बचपन से ही देखते आ रहे हैं कि माँ अक्सर चूल्हे पर दूध का बर्तन चढ़ा कर किसी दूसरे कार्य में व्यस्त हो जाती है जिसके कारण अक्सर दूध उबल कर बर्तन से बाहर गिर जाता है।ऐसा लगभग हर एक घर में कभी न कभी हुआ ही होगा। इस कारण यह कहना कभी गलत नहीं होगा कि दूध उबलते समय गिरना बहुत ही आम बात होता है। मगर आपको वास्तु शास्त्र की यह बात जानकर बहुत ही हैरानी होगी कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक दूध का बार-बार गिरना आपको किसी बड़ी समस्या के आने का संकेत देती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दूध का संबंध चंद्र ग्रह से होता है। अगर आपके किचन में दूध बार-बार गिर रहा है तो यह आपके लिए बहुत ही बड़ा संकेत है। यह आपकी कुंडली में चंद्र ग्रह के कमजोर होने का संकेत देती है। उबलते समय दूध को गिरने से बचाने का एक अच्छा उपाय यह है कि आप छोटे से चम्मच को उसमें रख दे और धीमी आँच पर गर्म करें। ऐसा करने से आपकी परेशानी कम हो जाएगी।
नमक का गिरना (Namak Ka Girna Shubh Ya Ashubh)
संपूर्ण विश्व में शायद ही ऐसा किचन होगा जहाँ नमक का इस्तेमाल नहीं होता होगा। इसलिए यह कहना कभी गलत नहीं होगा कि प्रत्येक घर में नमक होगा। ऐसे में किचन में नमक गिरना बहुत ही सामान्य बात है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक को चंद्रमा तथा शुक्र का प्रतिनिधित्व माना गया है इसलिए अगर आपके किचन में बार-बार नमक गिर रहा है तो आपके आने वाली दिनचर्या में परेशानी बढ़ सकती है तथा जीवन में अनेक बाधाएँ आने की संभावना रहेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications