Latest Updates
-
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
Bhadrapada Maas 2023: श्रीकृष्ण के प्रिय भादो माह में करें ये उपाय, पूरे महीने होगी सुख-समृद्धि की बरसात
Shri Krishna's Favourite Bhadrapada Maas 2023: 1 सितम्बर से भादो माह शुरू हो चुका है जो 29 सितम्बर तक चलेगा। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार भादो या भाद्रपद का बहुत महत्व है। ये महीना कृष्ण को बहुत प्रिय है इसलिए इस माह में किये गए पूजा पाठ व्रत और अन्य धार्मिक कार्य से अपेक्षा से अधिक फल प्राप्त होते हैं।
धार्मिक कार्यों के अलावा निजी जीवन में कुछ आकांक्षाओं की पूर्ति या फिर रुके हुए कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए अगर कुछ उपाय भाद्रपद माह में किये जाएं तो इसका विशेष असर होता है।

सुख समृद्धि प्राप्त करने से लेकर संकट दूर करने तक के उपाय हैं जिन्हें भादों माह में करना लाभदायक होता है। आइये ऐसे ही कुछ उपाय आपको बताते हैं।
1.
अगर व्यापार में वृद्धि नहीं हो रही, नुकसान ज्यादा हो रहा है तो ऐसे में एक सफ़ेद धागा भगवान् कृष्ण को सच्चे मन से पूजा पाठ के बाद अर्पित कीजिये। व्यापार में आ रही दिक्कतों में कमी आने लगेगी।
2.
अगर आपको संतान सुख नहीं मिल पा रहा तो भादो महीने में पड़ने वाले श्री कृष्णा जन्माष्टमी का व्रत करना चाहिए। कृष्णा के बाल स्वरुप लड्डू गोपाल की पूजा करनी चाहिए। भादो महीना संतान सुख प्राप्ति के लिए उत्तम माना जाता है।
3.
भगवान् कृष्णा को दूध दही माखन आदि बहुत प्रिय हैं। भादो माह कृष्ण को बहुत पसंद है। ऐसे में भादों माह में कृष्णा को दुग्ध्जनित पदार्थ विशेषकर माखन अर्पित किया जाए तो कृष्ण प्रसन्न होते हैं और कृपा करते हैं।
4.
भादो माह में मांसाहार नहीं करना चाहिए। इसके पीछे धार्मिक कारण के साथ साथ वैज्ञानिक कारण भी बताये गए हैं। शाकाहार करने और साथ में कृष्णा की भक्ति करने से भादो माह में ज्यादा लाभ मिलता है। कृष्णा की कृपा बरसती है।
5.
अगर पूरे भादो माह कृष्ण की मूर्ति पर चरणामृत से अभिषेक किया जाए तो इससे कृष्ण बहुत प्रसन्न होते हैं। धन वैभव प्राप्त होता है और भाग्य के दरवाजे खुल जाते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











