Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Krishna Janmashtami Mantra: इन 5 शक्तिशाली मंत्रो का जाप किया तो कृष्ण करते हैं संकटमुक्त
Janmashtami Mantra: श्री कृष्ण ने जो लीलाएं की हैं वो जीवन की हर अवस्था में प्रेरणादायक हैं। बाल्यकाल की लीला ऐसी की हर माता चाहती हैं कि कृष्णा जैसी संतान हो, युवावस्था ऐसी की हर युवती चाहती है कि उसका प्रेमी कृष्णा जैसा हो और युद्ध कला में निपुणता ऐसी की आज भी महाभारत जैसे युद्ध को भी जीत लेने के लिए कृष्णा जैसा सारथी चाहिए होता है।
अपने भक्तों के स्नेह के भूखे कृष्ण को प्रसन्न कर दिया जाए तो फिर संकट कैसा भी हो, स्थितियां कैसी भी हो भक्त संकट मुक्त हो जाता है। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए हम शक्तिशाली 5 मंत्र बता रहे हैं जिनका सच्चे मन से जाप करने से कृष्ण की कृपा होगी।

1. 'क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नमः'
धन सम्बन्धी कुछ कामना हो तो इस मंत्र से भगवान कृष्ण की भक्ति करें। इस मंत्र में इतनी शक्ति है कि मंत्र का जाप करने से कृष्णा प्रसन्न होते हैं और धन सम्बन्धी इच्छाएं पूरी करते हैं। वैसे इस मंत्र का जाप करने बाद पूर्णाहुति का हवन करना चाहिए।
2- 'ॐ नमो भगवते नन्दपुत्राय आनन्दवपुषे गोपीजनवल्लभाय स्वाहा'
जीवन में सभी प्रकार के सुख समृद्धि की कामना है तो इस मंत्र का जाप कर कृष्ण का स्मरण करें। श्री कृष्णा कल्याण करते हैं और मन में दबी इच्छा को भी पूरी करते हैं।
3- -'कृं कृष्णाय नमः'
ये भगवान कृष्ण का बीज मंत्र या मूल मंत्र है। ये बहुत शक्तिशाली मंत्र है। इस जीवन तो क्या अगले जीवन में भी कल्याण प्राप्ति के लिए इस मंत्र का पूरी श्रद्धा से जाप करना चाहिए। जीवन में रुकी हुई प्रगति भी इस मंत्र के प्रभाव से मिलने लगेगी।
4- 'ॐ नमो भगवते श्रीगोविन्दाय'
यह मंत्र सिर्फ भक्त के लिए नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार के कल्याण के लिए है। श्री कृष्णा सिर्फ अपने भक्त की नहीं उसके संचित कल्याण की भी सोचते हैं। इस मंत्र के पाठ से परिवार जनों का भी कल्याण होता है।
5- 'गोवल्लभाय स्वाहा'
इस मंत्र से सम्पूर्ण सिद्धि प्राप्त होती है अर्थात सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। यह मंत्र बहुत विशेष है और इसे सप्ताक्षर मंत्र भी कहते हैं। ऐसा कहते हैं कि इस मंत्र का सवा लाख बार जाप किया जाए तो कृष्ण सिद्धि प्रदान करते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
