Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Janmashtami 2023: जन्माष्टमी के दिन बांसुरी का उपाय करते समय रखें इस बात का ख्याल, वरना लाभ की जगह होगा नुकसान
Janmashtami Flute Remedies: हिन्दू संस्कृति का ख़ास पर्व जन्माष्टमी इस वर्ष 6 और 7 सितम्बर को मनाई जायेगी। ये पर्व पूरे देश में धूम धाम से मनाया जाता है और कृष्ण मंदिरों और ख़ास कर इस्कॉन मंदिरों में इस दिन की छटा देखने को ही रहती है।
जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के साथ ही कान्हा की विशेष कृपा पाने के लिए कुछ खास उपाय भी किये जाते है। धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि श्री कृष्ण को बांसुरी बेहद प्रिय होती है। जन्माष्टमी के दिन बांसुरी संबंधित कुछ उपाय किए जा सकते हैं जिनसे कान्हा का ख़ास आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है-

वास्तु दोष से मुक्ति के लिए
वास्तु दोष से मुक्ति के लिए जन्माष्टमी के दिन घर में एक बांसुरी लाएं। रात के समय कृष्ण की पूजा में बांसुरी को उनके चरणों में अर्पित करें और अगले दिन उस बांसुरी को घर की पूर्व दिशा की दीवार पर तिरछी लगा दें।
व्यापार में लाभ की प्राप्ति के लिए
लकड़ी की बांसुरी को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर लटकाना घर में समृद्धि को लाता है। इस उपाय से घर की आर्थिक स्थिति ठीक होती है और व्यापार में लाभ प्राप्त होता है। अगर आपकी कोई दुकान है तो वहां भी बांसुरी रखना लाभप्रद होगा।
नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना
कृष्ण जब बांसुरी बजाते थे तब सभी लोग सम्मोहित और शांतचित्त हो जाते थे। उनकी बांसुरी की धुन पूरे वातावरण में मिठास घोल देती थी। घर की नकारात्मकता और तनाव भरे माहौल को दूर करने के लिए श्री कृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करें। अगर चांदी संभव ना हो पाएं तो एक लकड़ी की बांसुरी घर के मंदिर में कान्हा को अर्पित करें। जन्माष्टमी पूजा के बाद इस बांसुरी को घर के किसी मुख्या भाग में कहीं लगा दें।
दाम्पत्य जीवन में सुख के लिए
श्री कृष्ण और उनकी बांसुरी प्रेम का भी प्रतीक मानी जाती है। दाम्पत्य जीवन में सब कुछ ठीक करने के लिए और प्रेम बढ़ाने के लिए अपने बेडरूम में एक बांसुरी लाकर रखें। इससे वैवाहिक जीवन मधुरमय होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
