Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Janmashtami 2023: भगवान श्री कृष्ण के प्रिय मोरपंख को घर में रखना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है नियम
Krishna Janmashtami Par Kare Mor Pankh Upay: भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव देश और दुनिया में कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर को मनाई जाएगी।
गौरतलब है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। श्री कृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार हैं। जन्माष्टमी को लेकर भक्तों के बीच ख़ासा उत्साह रहता है।

इस दिन कृष्ण मंदिरों में रौनक देखने लायक होती है। साथ ही भक्त घरों में भी श्री कृष्ण की प्यारी प्यारी झांकियां तैयार करते हैं। इस दिन कान्हा को प्रसन्न करने के लिए भजन कीर्तन किया जाता है। साथ ही उनके पसंदीदा भोग उन्हें चढ़ाएं जाते हैं।
यह दिन कृष्ण भगवान की कृपा पाने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। उनके आशीर्वाद से जिंदगी की हर मुश्किल आसान हो जाती है। यही वजह है कि कृष्ण जन्मोत्सव के दिन कुछ विशेष उपाय भी किये जाते हैं। इस लेख में जानते हैं जन्माष्टमी पर किये जा सकने वाले मोर पंख के अचूक उपाय।
1.
भगवान श्री कृष्ण प्रेम का प्रतीक हैं। यदि वैवाहिक जीवन में कलह बनी रहती है, छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद हो जाता है तो यह उपाय आपके लिए लाभकारी रहेगा। आप जन्माष्टमी के दिन अपने बेडरूम में मोर पंख रख लें। इसे आप कमरे के पूर्व या उत्तर दिशा में रखें।
2.
यदि आप हमेशा पैसों से जुड़ी समस्या का सामना करते हैं। धन की आवक कम है या फिर आप बचत नहीं कर पा रहे हैं तो आप जन्माष्टमी के दिन पांच मोर पंख लाकर भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर के साथ रख दें। अगले 21 दिन तक श्री कृष्ण के साथ मोर पंख की पूजा भी करें। बाल गोपाल के आशीर्वाद से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
3.
भगवान श्री कृष्ण को मोर पंख बहुत प्रिय है। इसकी मदद से आप राहु और केतु के नकारात्मक प्रभाव को भी दूर कर सकते हैं। यदि आप अपनी कुंडली में इन ग्रहों के अशुभ प्रभाव को झेल रहे हैं तो आपको अपने बेडरूम के पश्चिम दिशा की दिवार पर मोर पंख लगाना चाहिए।
4.
मोर पंख किसी ख़ास समस्या के साथ साथ घर की नकारात्मकता को भी दूर करने में मदद करता है। आप जन्माष्टमी के दिन मोर पंख जरूर लेकर आएं। पूजा पाठ करें और इसे घर की पूर्व दिशा में रखें। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाने में मदद करेगा और घर के वास्तु दोष से भी राहत देगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
