Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
Lalbaugcha Raja First Look 2023: यहां देखें 'मन्नतों के देवता' लालबागचा राजा की पहली झलक
Ganesh Chaturthi 2023: गणेश उत्सव की धूम तब तक शुरू नहीं होती है, जब तक श्रद्धालुओं को लालबागचा राजा के दर्शन नहीं हो जाते हैं। दरअसल गणेश चतुर्थी के शुभारंभ से चार दिन पहले लालबागचा राजा की झलक लोगों को देखने के लिए मिल जाती है।
ऐसी मान्यता है कि जो अकीदतमंद सच्चे मन से लालबाग के राजा के दर्शन कर लेता है, उसकी मुराद पूरी होनी तय है। यही वजह है कि गणेश उत्सव के दौरान इनके दीदार के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है।

पूरे साल श्रद्धालु इस पावन उत्सव का इंतजार करते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी 19 सितंबर, मंगलवार को है और इसी के साथ दस दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। इसका समापन अनंत चतुर्दशी के साथ 28 सितंबर को होगा।
लाल बाग़ के राजा की पहली झलक
इस साल लाल बाग़ के राजा की पहली झलक 15 सितंबर, शुक्रवार को दिखने वाली है। भक्त लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये शाम 7 बजे से उनके दर्शन कर सकेंगे। पिछले 90 वर्षों से इतने ही जोश और उत्साह के साथ लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की तरफ से यह आयोजन किया जाता आ रहा है। इतना ही नहीं, देश का सबसे लंबा विसर्जन जुलुस लाल बाग़ के राजा का ही होता है।
इस लिंक पर लाइव कर सकेंगे लालबागचा राजा के दर्शन
लाल बाग चा राजा मुंबई के लालबाग, परेल इलाके में स्थित है। दस दिनों तक चलने वाले समारोह में रोज़ाना लाखों भक्तों की भीड़ पहुंचती है जिसमें बॉलीवुड सितारों से लेकर नेता भी शरीक होते हैं। हर साल लालबाग के राजा के दर्शन के लिए कई किलोमीटर लंबी कतार लग जाती है। फ़िलहाल आप इस लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये बाप्पा के दर्शन कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications