Latest Updates
-
क्यों मनाई जाती है बैसाखी? जानें खालसा पंथ के '5 प्यारों' की कहानी, जिन्होंने हिलाई मुगलों की नींव -
Varuthini Ekadashi Vrat Katha: वरुथिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा 10 हजार साल की तपस्या जितना फल -
Varuthini Ekadashi 2026 Wishes: श्रीहरि विष्णु है जिनका नाम...वरुथिनी एकादशी पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं -
Varuthini Ekadashi 2026 Sanskrit Wishes: वरुथिनी एकादशी पर दिव्य संस्कृत श्लोकों सें दें अपनों को शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 13 April 2026: वरूथिनी एकादशी पर सिंह-तुला की चमकेगी किस्मत, ये 3 राशियां रहें सावधान -
Budh Gochar: सोमवार को शनि के घर में होगी बुध की एंट्री, जागेगी इन राशियों की सोई किस्मत -
Dadi Ma ke Nuskhe: चेहरे के जिद्दी काले दाग होंगे गायब, बस आजमाएं दादी मां के ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे -
16 की उम्र में 20 साल बड़े आदमी से शादी, बेटा-बेटी की मौत का गम, दुखों से भरी थी आशा भोसले की जिंदगी -
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, बेटे ने की दुखद खबर की पुष्टि, जानें अंतिम संस्कार का समय -
Akshaya Tritiya से शुरू होगी Char Dham Yatra, अब घर बैठें ऐसे करें बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन
Birthday on 29 February Personality: 29 फरवरी को जन्मे लोग होते हैं भाग्यशाली, होते हैं ये गुणों की खान
Happy Birthday on 29 February: कैलेंडर के 12 महीने में सबसे छोटा महीना फरवरी का है जिसमें 28 दिन ही होते हैं। वहीं हर चौथे साल में एक दिन बढ़ जाती है और उसमें फरवरी का महीना 29 दिन का हो जाता है। जिस साल में फरवरी 29 दिनों का होता है उसे लीप ईयर कहा जाता है। लीप ईयर बहुत अनोखा होता है। चार साल में एक बार आने के कारण लीप ईयर में जन्मे लोग भी बहुत ख़ास होते हैं।
दुनिया में कई बड़ी शख्सियत हैं जिनका जन्म लीप ईयर या यूं कहें कि 29 फरवरी की तारीख को हुआ है। लीप ईयर में जन्मे लोगों के लिए निराशाजनक बात यह रहती है कि उनको अपना जन्मदिन मनाने के लिए 4 साल का इंतजार करना पड़ता है। लीप ईयर में 4 साल में एक बार आने के कारण 29 फरवरी का इंतजार काफी लंबा हो जाता है। ऐसे लोग आमतौर पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए 28 फरवरी या 1 मार्च की तारीख चुन लेते हैं। और जब लीप ईयर आता है तो 29 फरवरी को बड़ी धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 29 फरवरी की खास तिथि को जन्म लेने वाले लोगों की पर्सनालिटी कैसी होती है।

29 फरवरी को पैसा हुए लोगों का स्वभाव कैसा होता है?
होते हैं असामान्य गुणों के मालिक
लीप ईयर में जन्मे लोग बहुत ही गुणवान होते हैं। ये बहुत सरल मिजाज के होते हैं। यह अपनी अच्छी आदत और डिसिप्लिन के साथ काम को पूरा करने के लिए जाने जाते हैं। साल 2024 में लीप ईयर 4 साल बाद आने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार 29 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और चित्रा नक्षत्र तथा दिन गुरुवार पड़ रहा है।
29 फरवरी 2024 में जन्मे बच्चे बहुत ही विशेष तथा विलक्षण प्रतिभा के धनी होंगे। ये स्वभाव में सरल, सहज तथा सुमधुर वाणी वाले होंगे। यह न्यायिक तथा शासकीय क्षेत्रों में सर्वोच्च पदों पर अपनी सेवा विशेष रूप से प्रदान करेंगे। इनके व्यक्तित्व में संस्कार झलकेगा। इस दिन जन्मे बच्चे पराक्रमी होते हैं। ये देश सेवा जैसे सेना आदि डिफेंस क्षेत्र में भी अपना योगदान देते हैं। इस तारीख को जन्मे बच्चे जिस सेक्टर में कार्य करते हैं, वहां इन्हें सफलता जरुर मिलती है।

जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल करने का जज्बा
ज्योतिष के जानकारों की मानें तो जिन बच्चों का जन्म 29 फरवरी 2024 को होगा उनका भविष्य शानदार तथा उज्जवल रहेगा। ये राजनेता के रूप में कार्य कर सकते हैं। ये अपने जीवनकाल में समाज तथा कई बड़े-बड़े क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देंगे। साथ ही ये परिवार को भी महत्व देते हैं। ये भाईचारे और एकजुट होकर रहने में यकीन रखते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











