Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Lohri 2024: इस साल कब मनाई जाएगी लोहड़ी 13 या 14 जनवरी? यहां देखें कंफर्म डेट
Lohri 2024 Date: भारत की सरजमीं को तीज-त्योहारों का देश कहा जाता है। यहां साल शुरू होने के साथ ही उत्सव भी शुरू हो जाते हैं। यही इस देश की खूबसूरती और विशेषता है।
1 जनवरी को नए साल 2024 का सभी ने मिलकर स्वागत किया और अब सभी लोहड़ी पर्व मनाने की तैयारियों में लग चुके हैं। जनवरी में हर साल धूमधाम से लोहड़ी का पावन उत्सव मनाया जाता है। ये त्योहार मकर संक्रांति के एक दिन पड़ता है। यह पर्व खासतौर से उत्तर भारत में प्रचलित है।

लोहड़ी फसलों से जुड़ा त्योहार है। इस दिन लोहड़ी जलाई जाती है और नई फसल अर्पित करके शुक्रिया अदा किया जाता है और साथ ही भगवान से भविष्य के लिए आशीर्वाद भी मांगा जाता है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं साल 2024 में लोहड़ी कब मनाई जाएगी।
लोहड़ी 2024 कब है?
इस बार लोहड़ी की तारीख को लेकर लोगों में दुविधा बनी हुई है। दरअसल हर साल लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को मनाया जाता है। मगर इस बार मकर संक्रांति 15 को पड़ रही है। 15 तारीख को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी मनाई जाती है। इस हिसाब से इस बार लोहड़ी 14 जनवरी 2024, रविवार को मनाई जाएगी।
लोहड़ी पर्व का महत्व
सिख समुदाय के लिए लोहड़ी एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है। किसानों के लिए यह एक बड़ा दिन होता है। इस दिन वह अपनी नई फसल के लिए ऊपर वाले का धन्यवाद करते हैं। लोहड़ी के सामने नई फसल की बालियां चढ़ाई जाती हैं। साथ ही मूंगफली, पॉपकॉर्न, रेवड़ी, गजक अग्नि को भोग लगा कर आपस में बांटकर उत्सव मनाया जाता है। परिवार के सभी सदस्य जलती अग्नि के चारों ओर परिक्रमा करते हैं और भांगड़ा नृत्य करते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
