Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Lohri 2026 Parikrama Niyam: लोहड़ी की अग्नि में क्या डालें और क्या नहीं? जानिए परिक्रमा का सही तरीका और नियम
Lohri 2026 Parikrama Niyam: लोहड़ी पंजाबी समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है। यह पर्व नई फसल, नई शुरुआत और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। वैसे तो लोहड़ी विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा में मनाई जाती हैं, लेकिन अब देशभर में लोग इस पर्व को बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाने लगे हैं। इस साल 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। लोहड़ी को मुख्य रूप से किसानों का त्योहार माना जाता है। इस दिन किसान अपनी अच्छी फसल के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करते हैं और आने वाली समृद्धि की कामना करते हैं। इस दिन सूर्य देव के साथ-साथ अग्नि देव की पूजा की जाती है। लोहड़ी वाले दिन लोग आग जलाकर उसकी परिक्रमा लगाते हैं और उसमें तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाते हैं। यही नहीं, लोग अग्नि के चारों ओर घूमकर लोकगीत गाते हैं और भांगड़ा भी करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, लोहड़ी जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और जीवन में खुशियां आती हैं। लेकिन लोहड़ी के कुछ नियम हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि लोहड़ी की कितनी और किस तरफ से परिक्रमा करनी चाहिए? लोहड़ी की अग्नि में क्या डालना चाहिए और क्या नहीं? आज इस लेख में हम इन्हीं सभी सवालों के जवाब देने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं विस्तार से -

लोहड़ी की कितनी और किस तरफ से परिक्रमा करें?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लोहड़ी की अग्नि की तीन या सात बार परिक्रमा करना शुभ माना जाता है। साथ ही, अग्नि की परिक्रमा के दौरान उसमें तिल, गजक, मूंगफली और मक्के जैसी चीजें अर्पित करते रहें और इसके साथ ही अपनी गलतियों व बुरे कर्मों के लिए क्षमा मांगें। लोहड़ी की अग्नि की परिक्रमा हमेशा दाएं हाथ की ओर से करनी चाहिए।
लोहड़ी की अग्नि में क्या अर्पित सकते हैं?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, लोहड़ी की अग्नि में तिल, रेवड़ी, गुड़, मूंगफली, मक्का, गजक, जौ, गेहूं, चावल, खील, चने, गन्ने, नारियल, लकड़ी, मखाने, हल्दी, कुमकुम, सूखा मेवा, घी, इलायची और बताशे आदि करना शुभ होता है।
लोहड़ी की अग्नि में क्या नहीं डालना चाहिए?
लोहड़ी की अग्नि में निम्नलिखित चीजें डालना अशुभ माना जाता है -
गंदे व फटे-पुराने कपड़े
पॉलीथिन
रबड़
प्लास्टिक और सिंथेटिक चीजें
बासी, कड़वा और जूठा भोजन



Click it and Unblock the Notifications
