Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
Magh Maas 2024: हिंदू कैलेंडर का 11वां महीना 'माघ' शुरू, यहां देखें व्रत-त्योहारों की लिस्ट
Magh Month 2024 Vrat Tyohar List: हिन्दू धर्म में पर्व, व्रत, विशेष योग और धार्मिक तिथियों का ख़ास महत्व होता है। कैलेन्डर के हर माह में कुछ हिन्दू धार्मिक त्यौहार आते हैं। इन ख़ास दिनों में पूरे विधि विधान से पूजा पाठ किया जाता है और परम्पराओं का पालन किया जाता है।
हिन्दू पंचांग का 11वां महीना माघ का माह होता है। माघ का महीना 26 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इस माह में कई तरह के व्रत-त्योहार आते हैं, पेश है उसकी पूरी लिस्ट-

Magha 2024 Festivals List
26 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार- माघ मास प्रारंभ
29 जनवरी 2024 दिन सोमवार - सकट चौथ, लंबोदर संकष्टी चतुर्थी
6 फरवरी 2024 दिन मंगलवार- षटतिला एकादशी व्रत
7 फरवरी 2024 दिन बुधवार- प्रदोष व्रत
8 फरवरी 2024 दिन गुरुवार- मेरु त्रयोदशी, मासिक शिवरात्रि
9 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार- मौनी अमावस्या, माघ अमावस्या
10 फरवरी 2024 दिन शनिवार - माघ गुप्त नवरात्रि आरंभ
13 फरवरी 2024 दिन मंगलवार- गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी, कुम्भ संक्रांति
14 फरवरी 2024 दिन बुधवार- बसंत पंचमी
16 फरवरी 2024 दिन सोमवार- रथ सप्तमी, भीष्म अष्टमी, नर्मदा जयंती
17 फरवरी 2024 दिन शनिवार- मासिक दुर्गाष्टमी
20 फरवरी 2024 दिन मंगलवार- जया एकादशी
21 फरवरी 2024 दिन बुधवार- प्रदोष व्रत
24 फरवरी 2024 दिन शनिवार- माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती
षटतिला एकादशी
यह तिथि भगवान श्री विष्णु को समर्पित होती है, षटतिला एकादशी के दिन अपनी दिनचर्या में तिल का प्रयोग किया जाता है। इस दिन व्रत और भगवान विष्णु की अराधना करने से मोक्ष और सुख की प्राप्ति होती है।
माघ अमावस्या
माघ महीने की अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है, इस दिन स्न्नान-दान का विशेष महत्व होती है।
कुंभ संक्रांति
सूर्यदेव हर माह अपनी राशि बदलते हैं। फरवरी माह की 13 तारीख को वे कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन सूर्य देव की पूजा, उन्हें जल अर्पण, और पवित्र स्नान किया जाता है।
बसंत पंचमी
इस दिन को बसंत ऋतु के आगमन का दिन माना जाता है। इस दिन विभिन्न मांगलिक कार्य किये जा सकते हैं क्योंकि यह दिन अत्यधिक शुभ होता है। इस विशेष दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है।
जया एकादशी
इस एकादशी के दिन जो भगवान विष्णु की पूजा करता है और व्रत का पालन करता है, वह अगले जन्म में भूत-प्रेत या फिर पिशाच की योनी में नहीं जाता है।
माघ पूर्णिमा
माघ माह की पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और व्रत के पालन से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती है। पूर्णिमा के साथ ही माघ माह का समापन होगा
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications