Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Magh Maas Upay: माघ महीने में करें ये काम, मनोकामना पूर्ति के साथ मिलेगा विशेष आशीर्वाद
Magh Maas Ke Upay: कैलेन्डर के हर माह में कुछ हिन्दू धार्मिक त्यौहार आते हैं। इन ख़ास दिनों में पूरे विधि विधान से पूजा पाठ किया जाता है और परम्पराओं का पालन किया जाता है। हिन्दू पंचांग का 11वां महीना माघ का माह होता है। माघ का महीना 26 जनवरी से शुरू हो चुका है। इस महीने में कुछ ख़ास उपाय और नियम मानने का विधान है।
भगवान कृष्ण को समर्पित है माघ महीना

माघ में कल्पवास की परंपरा है। इस दौरान करीब महीने भर तक हजारों लोग संगम किनारे रहकर व्रत रखते हैं और स्नान करते हैं। यह महीना कृष्ण भगवान को समर्पित होता है। ऐसे में इस माह में प्रतिदिन कान्हा जी की पूजा करनी चाहिए। इस माह गीता का पाठ करने से भी लाभ होता है।
आर्थिक स्थिति में मजबूती लाने के लिए करें ये उपाय
अगर आपके घर में पैसा नहीं टिकता है या फिर धन की हानि होती है तो इसे रोकने के लिए मुट्ठी भर काले तिल को परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर सात बार उतारकर घर की उत्तर दिशा में फेंक दें। इससे आर्थिक नुकसान नहीं होगा।
माघ महीने में इस उपाय से करें पुण्य प्राप्त
माघ महीने में तिल का विशेष महत्व होता है। इस महीने में रोज तिल खाने और जल में तिल मिलाकर स्नान करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है। माघ महीने में गुड़, तिल और कंबल का दान बेहद फलदायी माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक़ ऐसा करने से हर तरह के रोग दूर हो जाते हैं।
माघ महीने के शनिवार है विशेष
माघ महीने का शनिवार बहुत ख़ास माना जाता है। इस दिन काले तिल, काली उड़द को काले कपड़े में बांधकर किसी गरीब व्यक्ति को दान करने से शनि देव की कृपा मिलती है। यह उपाय शनि के दोष से राहत दिलाने के साथ ही आर्थिक तंगी से भी छुटकारा दिलाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications