Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Magh Purnima 2024: माघी पूर्णिमा पर भूले से भी न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
Magh Purnima Ke Din Kya Na Kare: पंचांग के अनुसार माघ पूर्णिमा 2024 की दूसरी पूर्णिमा तिथि है। माघ महीने में पडने के कारण इसे माघी पूर्णिमा कहते हैं। इस वर्ष माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को आ रही है। माघ महीने में भगवान विष्णु का विधिवत पूजन किया जाता है जिससे उनके भक्तों को बहुत से लाभ प्राप्त होते हैं। साथ ही ग्रह नक्षत्र दोष आदि कष्ट दूर होते हैं।
माघ पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। भगवान विष्णु का धूप अगरबत्ती के साथ विशेष विधान से मंत्र उच्चारण के साथ पूजन अर्चना किया जाता है।

माघ पूर्णिमा का दिन भगवान श्री हरि विष्णु नारायण को समर्पित है। पूर्णिमा तिथि होने के कारण यह तिथि माता लक्ष्मी से भी संबंधित है। माघ पूर्णिमा के दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही है। आइये जानते हैं माघ पूर्णिमा के दिन कौन से कार्य भूलकर भी नहीं करने चाहिए।
माघ पूर्णिमा के दिन क्या नही करना चाहिए?
न करें दूसरों की बुराई
माघ पूर्णिमा के पावन पर्व पर किसी भी दूसरे के प्रति भला बुरा नहीं बोलना चाहिए। किसी की निंदा नही करनी चाहिए और ना ही किसी के प्रति गलत शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी हमेशा के लिए रूष्ट हो जाती है इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और सदैव मीठे वचन का उपयोग करे।
बाल नाखून काटने की भूल न करें
माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर में बाल, दाढ़ी तथा नाखून नहीं कटवाने चाहिए। पूर्णिमा तिथी को ऐसे कार्य नही करना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी रुष्ठ ना हो।
काले वस्त्र पहनने से बचें
माघ पूर्णिमा के दिन काले वस्त्र पहनना वर्जित माना गया है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा की उत्पत्ति होती है। मानसिक तनाव बढ़ता है। दिमागी याददास्त कम होने लगती है ।
न करें किसी का अपमान
माघ पूर्णिमा के दिन घर के बड़े बुजुर्ग का मान सम्मान करें और अपने से छोटे को स्नेह प्रदान करें। साथ ही किसी महिला के साथ गलत व्यवहार ना करें तथा अपशब्दों का उपयोग न करें। नारी नारायणी की रूप होती है। बुजुर्गो के अपमान से पितृ दोष लगता है।
सूर्योदय से पहले उठ जाएं
माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए। इस दिन देर तक नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से आपके भाग्य में दुर्भाग्य की स्थिति बनती है और नकारात्मकता फैलती है। घर को स्वच्छ रखना चाहिए जिससे पारिवारिक माहौल में मधुरता बनी रहेगी जिससे धन लक्ष्मी का आगमन होगा ।
लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए
माघ पूर्णिमा के दिन लड़ाई झगड़ा तथा कलेश नही करना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में सुख शांति भंग हो जाती है तथा आपसी तालमेल टूटने लगते हैं। माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है जिसका असर पारिवारिक और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
