Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Maha Shivratri 2024 Fast: महाशिवरात्रि का व्रत गलती से टूट जाए तो क्या करें?
Maha Shivratri 2024 Fast: सनातन धर्म में महादेव शिव का बेहद महत्व है। देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन शिवभक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना कर अनेकों परेशानियों से निजात पाते हैं।
महाशिवरात्रि पर्व हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ दिन विधि विधान से भगवान महादेव का पूजन किया जाता है। साथ ही महाशिवरात्रि के दिन कई भक्त व्रत भी रखते हैं।

हर वर्ष पूरे देश भर में शिव शंकर के उपासकों द्वारा महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले साधक कई नियमों का पालन भी करते हैं। मगर कुछ ऐसी अनहोनी हो जाती है जब जाने अनजाने में भक्त का गलती से व्रत टूट जाता है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि महाशिवरात्रि का व्रत यदि गलती से टूट जाए तो क्या करना चाहिए।
महाशिवरात्रि 2024 तिथि (Maha Shivratri 2024 Date)
हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि 08 मार्च को रात 09:57 बजे शुरू होगी और 9 मार्च को शाम 6:17 बजे तिथि का समपान होगा। इस वर्ष महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी।
महाशिवरात्रि का व्रत गलती से टूट जाए तो क्या करें? (What to do if you break mahashivratri fast by mistake?)
ऐसा हो सकता है कि आपने महाशिवरात्रि का व्रत रखा है लेकिन पारण करने से पहले ही व्रत टूट जाए। व्रत अगर गलती से टूटा है तो आप तुरंत शिवजी से क्षमा मांगे। उनकी पूजा करें और जल अर्पित कर व्रत का संकल्प ले लें। पुनः व्रत रखें और टूटे व्रत को दोबारा रखने के बाद अगले दिन पारण करें। व्रत ज्यादातर कुछ खाने-पीने के कारण ही टूटता है। ऐसे में जिस चीज को खाने से व्रत टूटा है, उसे दान करना चाहिए। व्रत टूटने के बदले किया गया दान दोगुना होना चाहिए। अगर आपका यह व्रत जल के कारण टूटा है तो जल दान करना चाहिए। आप जरूरतमंद या पशु-पक्षियों को जल पिला सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications