Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
When To Break Shivratri Fast: जानें कब और कैसे करें महाशिवरात्रि व्रत का पारण, जानें क्या खाएं
Mahashivratri Vrat Ka Paran: देवों के देव महादेव का महाशिवरात्रि का पर्व हिन्दू सनातन धर्म में सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है। इस वर्ष 8 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शिव भक्त व्रत का संकल्प लेते हैं और पालन करते हैं।
व्रत या उपवास रोज़मर्रा के जीवन की यांत्रिकता को तोड़ता है और एक फ्रेश ब्रेक देता है। उपवास के पालन से शरीर की ऊर्जा का संचयन और नवीनीकरण भी होता है। महा शिवरात्रि का उपवास भगवान शिव की अराधना में रखा जाता है, पूरे दिन उपवास का पालन करके व्रत तोड़ा जाता है। जानते हैं महाशिवरात्रि के व्रत को पारण करने का मुहूर्त, विधि और सामग्री -

महाशिवरात्रि 2024 व्रत पारण का मुहूर्त
इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च, शुक्रवार के दिन मनाया जा रहा है। शिवरात्रि के व्रत का पारण 9 मार्च को किया जाएगा। 9 मार्च को सूर्योदय के पश्चात आप व्रत को खोल सकते हैं। इस दिन सूर्योदय 06:37 बजे हो जाएगा उसके पश्चात स्नान करके भगवान शिव की पूजा करके आप व्रत पारण कर सकते हैं।
महाशिवरात्रि व्रत के पारण की विधि
धार्मिक विधि के अनुसार महा शिवरात्री के व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। इस दिन सुबह सुबह स्नान करना चाहिए। उसके बाद महा शिवरात्रि व्रत कथा पढ़ें या सुनें और भगवान् शिव को पूजा करके भोग लगाएं। इसके बाद सबसे पहले प्रसाद खाकर व्रत खोलें।
व्रत पारण के लिए क्या खाएं
शिवरात्री के व्रत को खोलने में सफ़ेद नमक का प्रयोग बिलकुल नहीं करना चाहिए। व्रत पारण के लिए सात्विक भोजन जैसे कट्टु के आटे की रोटी या पूरी, साबूदाना खिचड़ी या खीर, और फल आदि खाना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications