Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Mahashivratri 2025 : 26 फरवरी को है शिवरात्रि, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं?
महाशिवरात्रि इस साल 26 फरवरी को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान शिव और मां पार्वती के विवाह का प्रतीक माना जाता है। भक्त इस दिन व्रत रखते हैं, मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित करते हैं। मान्यता है कि इस दिन शिव की उपासना से दोगुना फल मिलता है।
पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। शिवलिंग पर तुलसी, नारियल जल, हल्दी और कुमकुम अर्पित नहीं करना चाहिए। शिव पूजा में कांसे के बर्तन का उपयोग वर्जित है। व्रत के दौरान सात्त्विक भोजन करें और नकारात्मक विचारों से बचें। इस दिन भगवान शिव की आराधना सच्चे मन से करने से इच्छाएं पूर्ण होती हैं।

महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये काम
काले और नीले रंग के कपड़े न पहनें
महाशिवरात्रि पर काले और नीले रंग के कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि ये अशुभ माने जाते हैं। इस दिन लाल, पीले या हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। सुबह स्नान कर पवित्र मन से इन्हीं रंगों के वस्त्र धारण करें और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें।
अन्न न खाएं
महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन कई भक्त पूरे दिन उपवास रखते हैं और बाद में फलाहार करते हैं। अन्न के बजाय दूध, फल या अन्य सात्त्विक आहार का सेवन करें और सूर्यास्त के बाद कुछ भी खाने से बचें।
देर तक न सोएं
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान शिव की पूजा करें। इस दिन देर तक सोना अशुभ माना जाता है, इसलिए जल्दी उठना और अगर संभव हो तो पूरी रात जागरण करना शुभ होता है, जिससे शिव कृपा प्राप्त होती है।
अपशब्द न बोलें
इस दिन किसी से झगड़ा न करें, अपशब्द न बोलें और ब्रह्मचर्य का पालन करें। घर में शांति बनाए रखें और नकारात्मक विचारों से बचें, ताकि भगवान शिव की कृपा आप पर बनी रहे।
क्या करना चाहिए
भगवान का करें अभिषेक
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय अपनाने चाहिए। इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाता है। रुद्राभिषेक करते समय जल, दूध, शहद, बेलपत्र, गंगाजल, दही, घी और शक्कर का प्रयोग किया जा सकता है। अभिषेक के दौरान "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करने से विशेष फल मिलता है।
चार प्रहर की पूजा करें
अगर संभव हो तो इस दिन चार प्रहर की पूजा करें। चार प्रहर की पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है और यह मनोकामनाओं की पूर्ति में सहायक होता है। साथ ही, महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से स्वास्थ्य लाभ और आयु वृद्धि होती है।
घर में कर सकते हैं शिवलिंग की स्थापना
महाशिवरात्रि का दिन शिवलिंग स्थापना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि आप अपने घर में शिवलिंग स्थापित करना चाहते हैं, तो यह शिव कृपा प्राप्त करने का उत्तम अवसर है। घर में शिवलिंग स्थापित करके नियमित रूप से पूजा-अर्चना करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
बेलपत्र के नीचे करें स्नान
शिवपुराण के अनुसार, बेलपत्र के वृक्ष के नीचे स्नान करने से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। इसलिए, यदि संभव हो तो महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र के पेड़ के नीचे स्नान करें, इससे शिव कृपा प्राप्त होती है और आध्यात्मिक उन्नति होती है।



Click it and Unblock the Notifications