Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Mahashivratri 2025: सपने में दिख जाएं भोलेनाथ, तो समझ लें चमकने वाली है किस्मत!
महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी, और इसी दिन महाकुंभ का अंतिम पवित्र स्नान भी किया जाएगा। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों में भगवान शिव का दर्शन शुभ संकेत होता है। यदि शिवरात्रि में आपको भगवान शिव से जुड़े सपने आते हैं, तो यह आपके जीवन में आने वाले शुभ परिवर्तन का संकेत हो सकता है। भ
गवान शिव का सपना जीवन में समृद्धि, सुख और सफलता की ओर इशारा करता है। इस तरह के सपनों का फल दोगुना करने के लिए भगवान शिव की पूजा करें, शिवार्चन करें, और शिवलिंग पर दूध या जल अर्पित करें। यह उपाय आपके जीवन में खुशहाली और आशीर्वाद ला सकते हैं।

भगवान शिव और सांप का दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि सपने में भगवान शिव और सांप एक साथ दिखाई देते हैं, तो यह बहुत शुभ संकेत होता है। यह सपना आपको आने वाले समय में शुभ समाचार, धन लाभ और संपत्ति से जुड़ी खुशखबरी का संकेत देता है। इस तरह के सपने का मतलब होता है कि आपको किसी बड़े वित्तीय लाभ और समृद्धि का अवसर मिल सकता है।
सपने में शिवलिंग देखना
अगर सपने में शिवलिंग दिखाई देता है, तो यह बहुत शुभ सपना होता है। इसका अर्थ है कि आपके कई कार्य शीघ्र सफल होंगे और आपके जीवन में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। यह सपना आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और संकेत देता है कि भगवान शिव आपकी सारी इच्छाएं पूरी करेंगे और आपको समृद्धि मिलेगी।
गर्भवती महिला का शिवलिंग देखना
गर्भवती महिला को यदि शिवलिंग से जुड़े सपने आते हैं, तो यह शुभ संकेत होता है कि उसे बहुत ही योग्य और अच्छी संतान प्राप्त होगी। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसे सपने का मतलब है कि गर्भावस्था के दौरान उसे मनचाही संतान मिल सकती है, जो परिवार में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आएगी।
शिवलिंग या भगवान शिव का सपने में देखना
मान्यताओं के अनुसार, यदि आपको सपने में शिवलिंग या भगवान शिव दिखाई देते हैं, तो आपको अगले दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शिव के मंदिर जाना चाहिए। मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने के साथ घी का दीपक जलाएं और 7 बार परिक्रमा करें। ध्यान रखें कि शिवलिंग की आधी परिक्रमा करें, क्योंकि पूरी परिक्रमा नहीं करनी चाहिए। भगवान शिव की मूर्ति की आप पूरी परिक्रमा कर सकते हैं। इसके अलावा, भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करना भी शुभ होता है।



Click it and Unblock the Notifications
