Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Mahashivratri Puja in Periods: महाशिवरात्रि पर पड़ रही है पीरियड्स की डेट तो कैसे करें पूजा?
Can We Do Shivratri Fast During Periods: हिन्दू धर्म में महादेव शिव का महत्व बहुत ही अधिक है। महा शिवरात्रि के त्यौहार का इंतज़ार भक्तों को बेसब्री से रहता है। यह भोले शंकर को समर्पित सबसे ख़ास पर्व माना जाता है, इस दिन महादेव की विशेष अराधना की जाती है। इस ख़ास दिन शिव जी का जलाभिषेक भी किया जाता है।
इस दिन पूजा अर्चना का विशेष प्रावधान होता है। लेकिन कई महिलाओं को मासिक पीरियड्स के कारण इस पूजा अर्चना में बाधा आ जाती है। मासिक धर्म के दौरान पूजा और धार्मिक कार्य करने की मनाही होती है। जानते हैं कुछ ऐसे उपाय जिनके माध्यम से महिलाएं पीरियड्स के दौरान महाशिवरात्रि की पूजा कर सकती हैं -

क्यों होती है पीरियड्स के दौरान पूजा की मनाही- धार्मिक कारण?
मान्यता अनुसार मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत बड़ी शक्ति का वास होता है। तभी मासिक धर्म के दौरान महिला के स्पर्श से तुलसी का पौधा भी सुख जाता है। इसलिए यह कहा जाता है कि ईश्वर की शक्ति और मासिक धर्म के महिला की शक्ति का टकराव होता है।
पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखें ध्यान -
यदि महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान ही पीरियड्स की शुरुआत हो जाए तो फिर भी महिला को अपना व्रत पूरा करना चाहिए। मासिक धर्म के दौरान भगवान के प्रति आस्था कम नहीं होनी चाहिए। शिव भक्ति के लिए मन की शुद्धता बेहद जरूरी होता है।
यदि पहले से ही पीरियड्स चल रहे हो तो महा शिवरात्री का व्रत रखने से बचें। इससे आपके स्वास्थय पर भी दुष्प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे समय में दिनभर खाली पेट रहना आपकी शारीरिक ऊर्जा भी कम हो सकती है।
पीरियड्स के दौरान महाशिवरात्रि की पूजा में प्रत्यक्ष रूप से शामिल ना हो। अपनी जगह किसी और को पूजा करने दें, भगवान की मूर्ति, पूजा सामग्री व भोग को स्पर्श करने से बचें।
इस दौरान मन की श्रद्धा को बढ़ा दें। पूरी श्रद्धा से मन में शिव का नाम लें और शिव चालीसा और महादेव के मन्त्रों का जाप करें।
इसके साथ ही मंदिर जाकर शिवलिंग को ही ना छुएं। व्रत को पूरा करके शिव के मंत्रों का पाठ मन ही मन करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
