Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
PM Modi in Prayagraj : गले और हाथ में रूद्राक्ष की माला पहन, पीएम मोदी ने लगाई संगम में डुबकी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 5 फरवरी को प्रयागराज दौरे पर हैं। उन्होंने त्रिवेणी संगम में स्नान किया और नाव से अरैल घाट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य के दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। पीएम मोदी के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनके इस संगम स्नान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले 13 दिसंबर 2024 को प्रयागराज का दौरा किया था, जहां उन्होंने 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था। महाकुंभ शुरू होने के बाद यह उनका पहला प्रयागराज दौरा है, जिसमें उन्होंने त्रिवेणी संगम में स्नान किया और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

सोशल मीडिया पर लिखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ में पवित्र संगम स्नान के बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि मां गंगा का आशीर्वाद पाकर असीम शांति और संतोष मिला। उन्होंने पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त होने पर आभार व्यक्त किया और देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। पीएम मोदी ने कहा कि महाकुंभ में आस्था, भक्ति और अध्यात्म का संगम हर किसी को अभिभूत कर रहा है।
प्रयागराज के दिव्य-भव्य महाकुंभ में आस्था, भक्ति और अध्यात्म का संगम हर किसी को अभिभूत कर रहा है। पावन-पुण्य कुंभ में स्नान की कुछ तस्वीरें…. pic.twitter.com/BMf9NBsfzl
— Narendra Modi (@narendramodi) February 5, 2025
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज दौरे और महाकुंभ मेले को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डॉग स्क्वायड और एंटी सेबोटाज टीमों ने प्रमुख स्थलों की सघन तलाशी ली। एटीएस, एनएसजी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। संगम क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा के तहत पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो गई है।
कोई भी रास्ता नहीं होगा बंद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष योजना बनाई गई है। वीआईपी घाट तक जाने वाले रास्ते पर थोड़ी देर के लिए यातायात प्रतिबंधित रहेगा, लेकिन संगम की ओर जाने वाले अन्य मार्गों पर किसी भी तरह का डायवर्जन या प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और यात्रा सुगम बनी रहे।
दो घंटे ही रुके
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब दो घंटे प्रयागराज में रहे और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अपना कार्यक्रम सीमित रखा। उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की, यहां तक कि डिप्टी सीएम केशव मौर्य और बृजेश पाठक भी बमरौली एयरपोर्ट पर ही रहे। मोदी का विमान सुबह 10:30 बजे दिल्ली से प्रयागराज पहुंचा, जहां सीएम योगी ने स्वागत किया। हेलिकॉप्टर से डीपीएस हेलीपैड पहुंचे, फिर अरैल के VIP घाट से संगम तक बोट से गए। मेले में सुरक्षा बढ़ाई गई और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही। यह उनका 54 दिन में दूसरा दौरा था।



Click it and Unblock the Notifications