Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
Maharana Pratap Jayanti 2023 Wishes: यहां पढ़ें बहादुरी की मिसाल महाराणा प्रताप के ऊर्जा से भरे सुविचार
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पराक्रम के पर्याय महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था। साल 2023 में महाराणा प्रताप की जयंती 22 मई को मनाई जाएगी।
महाराणा प्रताप ने अपने जीवन काल में कई दफा अपने शौर्य का जौहर दिखाकर दुश्मनों के मन में दिखाया। रणभूमि में उनकी वीरता और पराक्रम का कोई सानी नहीं था।

महाराणा प्रताप भारत की भूमि में जन्मे महान शूरवीर सपूत थे। उनके शौर्य, बलिदान, वीरता की गाथाएं आज भी लोकप्रिय हैं। मुगलों के लिए वो काल के समान थे। युद्ध के मैदान में मुगलों के अतिक्रमण का बदला लिए। भारी-भरकम सेना के साथ आए अकबर के सामने इस सपूत ने हार नहीं मानी। इसके बजाय उन्होंने परिवार संग जंगल में भटकना स्वीकार किया।
इतिहास के पन्नों में महाराणा प्रताप की वीरता के कई किस्से स्वर्णिम अक्षरों में लिखे गए हैं। आज की नस्ल को भी इस वीर योद्धा की गाथाओं से रूबरू कराने की जरूरत है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं बुलंद हौसलों के मालिक वीर महाराणा प्रताप के विचार और उनकी जयंती पर विशेष शुभकामनायें।

प्रत्येक मनुष्य का गौरव एवं आत्मसम्मान, उसकी सबसे बड़ी कमाई होती है। अतः सदा इनकी रक्षा करनी चाहिए।
-महाराणा प्रताप

जो मनुष्य अपने कर्तव्य और इस सृष्टि के कल्याण के लिए सदैव प्रयत्नरत रहता है, उस मनुष्य को युग युगांतर तक स्मरण रखा जाता है।
-महाराणा प्रताप

अन्याय, अधर्म आदि का विनाश करना संपूर्ण मानव जाति का कर्तव्य है।
-महाराणा प्रताप

ये संसार कर्मवीरों की ही सुनता है। इसलिए अपने कर्म के मार्ग पर अडिग और प्रशस्त रहो।
-महाराणा प्रताप

जो इंसान अपने और अपने प्रियजनों के अलावा अपने देश के बारे में भी सोचता है, वही इंसान देश का सच्चा नागरिक होता है।
-महाराणा प्रताप

साहस का प्रतीक नीले घोड़े पर सवार,
वीरता का प्रतीक मेवाड़ी सरदार।
हिंदुओं की शान है आज भी,
जिनका नाम है महाराणा प्रताप।
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!

चढ़ चेतक पर तलवार उठा,
रखता था भूतल पानी को।
राणा प्रताप सिर काट-काट,
करता था सफल जवानी को।
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!

भारत मां का वीर सपूत,
हर हिदुस्तानी को प्यारा हैं।
कुंअर प्रताप जी के चरणों में,
शत शत नमन हमारा है।
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!

हल्दीघाटी के युद्ध में,
दुश्मन में कोहराम मचाया था।
देख वीरता राजपूताने की,
दुश्मन भी थर्राया था।
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!

जब-जब तेरी तलवार उठी, तो दुश्मन टोली डोल गयी,
फीकी पड़ी दहाड़ शेर की, जब-जब तुने हुंकार भरी।
झुके नही वह मुगलों से,अनुबंधों को ठुकरा डाला,
मातृभूमि की भक्ति का, नया प्रतिमान बना डाला।
महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें



Click it and Unblock the Notifications