Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Mahashivratri 2024: घर में रखा है शिवलिंग तो न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें खास ख्याल
Ghar Me Shivling Rakhne Ke Niyam: भगवान शिव के भक्तों के लिए साल का सबसे बड़ा उत्सव है महाशिवरात्रि। इस साल महाशिवरात्रि का उत्सव 8 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। इस मौके पर भक्त शिवजी का आशीर्वाद पाने के लिए शिव मंदिर पहुंचते हैं। उनका अभिषेक करते हैं।
कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने घर में ही शिवलिंग स्थापित कर लिया है या फिर इसकी योजना बना रहे हैं। अगर आप घर में शिवलिंग स्थापित करते हैं तो आपको कुछ विशेष नियमों का पालन करते हुए ही शिवलिंग स्थापित करना चाहिए जिससे घर में सुख समृद्धि बनी रहे। तो आइए जानें ये विशेष बातें-

घर में शिवलिंग रख रहे हैं तो जरूर फॉलो करें ये नियम (Rules for keeping shivling at home)
1. शिवपुराण में कहा गया है कि घर में एक से ज्यादा शिवलिंग नहीं रखने चाहिए और शिवलिंग को कभी भी किसी भी ऐसे स्थान पर नहीं रखना चाहिए जहां इसकी पूजा न की जा सके।
2. शिवलिंग को हमेशा धारक वस्तु अर्थात अरघा में ही स्थापित करने का विधान माना जाता है। गमले में शिवलिंग रखने से इसकी पूजा में बाधा आती है इसलिए शिवलिंग को मंदिर में स्थापित करने का विधान है। गमले में रखे शिवलिंग का दुष्प्रभाव पड़ता है और व्यक्ति के जीवन में मंगल भारी होने लगता है।
3. गमले में शिवलिंग स्थापित करने से व्यक्ति के जीवन में चंद्र दोष का निर्माण सबसे अधिक देखा गया है। चंद्र दोष लगने के पीछे का कारण यह है कि चंद्रमा भगवान शिव के शीश पर विराजमान हैं ऐसे में अगर शिवलिंग की शुद्धता, पवित्रता और उसके नियमों की अनदेखी जाए तो चंद्र दोष लगने के आसार प्रबल हो जाते हैं।

4. महादेव का निवास कैलाश पर्वत उत्तर दिशा में स्थित है। शिवलिंग घर में हो या मंदिर में इनकी वेदी यानी जलधारी का मुख हमेशा उत्तर दिशा की तरफ ही होना चाहिए।
5. शिवलिंग से हर वक़्त ऊर्जा का संचार हो रहा होता है इसलिए शिवलिंग पर हमेशा जलधारा रखनी चाहिए जो ऊर्जा को शांत रखता है। कुछ लोग शिव लिंग पर हफ़्ते भर में जल अर्पित करते हैं वह पर्याप्त नहीं होता है, इससे घर में अशांति रहती है।
6. घर में नर्मदा नदी से निकले पत्थर से बना शिवलिंग रखना चाहिए, यह अधिक शुभकारी होता है। इसके अलावा आप पारद शिवलिंग भी रख सकते हैं।
7. घर में स्थापित करने वाले शिवलिंग का आकार हमेशा छोटा होना चाहिए और ये अंगूठे के आकार से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
8. घर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा नहीं करवानी चाहिए, उसको वैसे ही रखकर विधि विधान से पूजा करनी चाहिये। शिवलिंग की रोज़ सुबह-शाम पूजा करनी चाहिए, यदि नियमित रूप से पूजा कर पाना संभव ना हो तो घर में शिवलिंग नहीं रखना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
