Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
Maha Shivratri 8 or 9 March Kab Hai: फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि कब है? नोट करें कंफर्म डेट
Maha Shivratri 2024 Kab Hai: सनातन धर्म में महादेव शिव का बेहद महत्व है। देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन शिवभक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना कर अनेकों परेशानियों से निजात पाते हैं।
महाशिवरात्रि पर्व हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ दिन विधि विधान से भगवान महादेव का पूजन किया जाता है। साथ ही महाशिवरात्रि के दिन कई भक्त व्रत भी रखते हैं।
हर वर्ष पूरे देश भर में शिव शंकर के उपासकों द्वारा महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। महाशिवरात्रि साल की 12 शिवरात्रियों में सबसे मुख्य मानी जाती है। जानते हैं इस वर्ष महाशिवरात्रि की तिथि, मुहूर्त और महत्व के बारे में विस्तार से -

महाशिवरात्रि 2024 तिथि (Maha Shivratri 2024 Date)
हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि 08 मार्च को रात 09:57 बजे शुरू होगी और 9 मार्च को शाम 6:17 बजे तिथि का समपान होगा। इस वर्ष महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी।
महाशिवरात्री 2024 में शिव का पूजा शुभ मूहर्त (Mahashivratri 2024 Shubh Muhurat)
महाशिवरात्रि निशिता पूजन का शुभ मुहूर्त 8 मार्च की मध्य रात्रि 12:07 बजे से 12:56 बजे तक रहेगा।
पूजा का अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12:12 बजे से 01:01 तक रहेगा।
इसके साथ ही हिन्दू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही सर्वार्थ योग बन रहा है। इस दिन शिव योग सुबह 06:45 बजे से 10:41 बजे तक रहेगा। इसके अलावा 8 मार्च को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:45 बजे से शुरू होगा।
महाशिवरात्रि व्रत का पारण 9 मार्च को सुबह 06:18 बजे से होगा।
महाशिवरात्रि पर्व का महत्व (Mahashivratri Significance in Hindi)
सनातन धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का बहुत ही विशेष महत्व है। इस दिन पूरे देश भर में धूम धाम से महादेव का त्योहार मनाते हैं। इस दिन अनेकों उपासक शिव जी विधिवत पूजन करते हैं। इस दिन लोगो द्वारा ब्रम्हा मुहूर्त में स्नान करके घी के दिए जलाए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन महादेव भगवान का जलाभिषेक कर और उनकी सच्चे मन से अराधना करने से सुख-संपत्ति व शांति-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन महादेव के कुछ विशेष मंत्रों का जाप किया जाता है -
महाशिवरात्रि पर करें इन शिव मंत्रों का जाप (Maha Shivratri Puja Mantra)
ॐ शिवाय नम:
श्री शिवाय नमस्तुभ्यम ।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
