Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Mahashivratri 2024 Kya Daan Kare: महाशिवरात्रि पर इन चीजों के दान से मिलेगा महादेव का आशीर्वाद
Mahashivratri 2024 Kya Daan Kare: प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि बेहद उत्साह और श्रद्धा से भरा प्रमुख पर्व होता है। इस वर्ष 2024 में महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च, शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। यह शुभ दिन शिव और शक्ति के मिलन का दिन होता है।
मान्यता है कि महाशिवरात्रि के ही दिन माता पार्वती और भगवान शिव शंकर का विवाह संपन्न हुआ था। इसलिए महाशिवरात्रि के पावन पर्व को शिव भक्त द्वारा बहुत हर्ष उल्लास तथा धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन लोग अपने श्रद्धा भक्ति से उपवास भी रखते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर स्थित सभी शिवलिंगों में साक्षात रूप में विराजमान होते हैं इसलिए महाशिवरात्रि के दिन की गई शिव की उपासना से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है तथा पुण्य की प्राप्ति होती है।

ऐसे में इस दिन शिव पूजन के अलावा दान का भी बहुत महत्व होता है। इस शुभ दिन बिना किसी लालच या स्वार्थ से किया गया दान बहुत पुण्यकारी होता है। यदि आप महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दान करना चाहते हैं तो इन चीजों का दान करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है-
Mahashivratri 2024: Bhagwan Shiv Ko Kya Chadhaye
दूध या दूध से बनी चीजें
महाशिवरात्रि में दूध या दूध से बनी वस्तु या मिठाई दान करना बेहद ही लाभकारी होता है। भगवान भोलेनाथ को दूध अति प्रिय है इसलिए इस दिन दूध, दही, पनीर या खीर आदि का दान ज़रूरतमंद लोगों को करें।
मंदिर में करें गुप्त दान
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों को अपनी इच्छा अनुसार मंदिर में गुप्त रूप से दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपका दुर्भाग्य खत्म होने लगता है तथा लक की में वृद्धि होती है। गुप्त दान करना आपको संतुष्टि भी प्रदान करेगा।
चावल और चना दाल
महाशिवरात्रि के दिन सुबह-सुबह कच्चा दूध, चावल और चीनी साथ ही चने की दाल किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना चाहिए। इससे रोग दोष व कष्टों से मुक्ति मिलती है।
सनातन धर्म में अनाज के दान का काफी महत्व है। ऐसे में शिवरात्रि पर गेहूं चावल तथा अरहर की दाल का दान करना चाहिए।
शुद्ध घी का दान
शिवरात्रि पर गाय का शुद्ध घी एक बर्तन में रखकर दान करना चाहिए। घी का धार्मिक महत्व के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी महत्व होता है। इस दिन शुद्ध घी का दान पारिवारिक माहौल को मधुरता प्रदान करता है।
काले तिल का दान
शिवरात्रि के पावन अवसर पर काले तिल का दान करना भी अच्छे परिणाम देता है। इस दान से जीवन में सभी असफलताएं, संकट तथा विपदा दूर होती है।
कम्बल व वस्त्रों का दान
शिवरात्रि के शुभ दिन पर ज़रूरत मंदो को वस्त्र तथा कंबल का दान करना भी बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा मिलती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
