Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Maha Shivratri 2025 : महाशिवरात्रि 26 या 27 फरवरी कब है? पंचांग अनुसार जान लें सही डेट और शुभ मुहूर्त
Mahashivratri 2025 Date: हर चंद्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि मनाई जाती है, लेकिन फाल्गुन माह में पड़ने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है। यह भगवान शिव का सबसे प्रिय पर्व है, जिसे भक्त श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाते हैं।
इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, जिसे शिव-शक्ति का पावन मिलन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन शिवजी ने वैराग्य त्यागकर गृहस्थ जीवन अपनाया। आइए जानते हैं इस साल महाशिवरात्रि किस दिन मनाई जाएगी।

कब है महाशिवरात्रि 2025
स साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11:08 बजे शुरू होकर 27 फरवरी को सुबह 8:54 बजे समाप्त होगी। महाशिवरात्रि पर निशिता काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है। भक्त इस दिन उपवास रखते हैं, रुद्राभिषेक करते हैं और रात्रि जागरण कर शिव कृपा प्राप्त करते हैं।
महाशिवरात्रि 2025: शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव की पूजा और रुद्राभिषेक करने से विशेष फल प्राप्त होता है।
निशिता काल पूजा मुहूर्त: 12:09 AM - 12:59 AM (27 फरवरी)
शिवरात्रि पारण समय: सुबह 06:48 - 08:54 (27 फरवरी 2025)
इस दिन की गई शिव आराधना सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती है और शिव कृपा प्राप्त होती है।
महाशिवरात्रि 2025 व्रत: पूजा का शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की आराधना दिनभर की जाती है, लेकिन रात्रि के चार प्रहरों में की गई पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। इसके अलावा, ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करने से भी अत्यधिक लाभ प्राप्त होता है। ब्रह्म मुहूर्त पूजा - सुबह 5:17 से 6:05 बजे तक (26 फरवरी)
रात्रि चार प्रहर पूजा मुहूर्त
पहला प्रहर: शाम 6:29 से रात 9:34 बजे तक (26 फरवरी)
दूसरा प्रहर: रात 9:34 से 12:39 बजे तक (26-27 फरवरी)
तीसरा प्रहर: रात 12:39 से सुबह 3:45 बजे तक (27 फरवरी)
चौथा प्रहर: सुबह 3:45 से 6:50 बजे तक (27 फरवरी)
महाशिवरात्रि पर इन मुहूर्तों में भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और मंत्र जप करने से सभी कष्टों का नाश होता है और शिव कृपा प्राप्त होती है।
महाशिवरात्रि पर करें इन शिव मंत्रों का जाप (Maha Shivratri Puja Mantra)
- ॐ शिवाय नम:
- श्री शिवाय नमस्तुभ्यम ।
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।
महाशिवरात्रि 2025: शुभ योग
26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन विशेष शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन श्रवण नक्षत्र और परिध योग का संयोग रहेगा, जो शिव उपासना के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है।
- श्रवण नक्षत्र - शाम 5:08 बजे तक
- परिध योग - शाम 5:08 बजे तक
इन शुभ योगों में भगवान शिव की आराधना करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
