Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नाराज हो जाएंगे महादेव
Mahashivratri 2026: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। शिव भक्तों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार होता है। पंचांग के अनुसार, साल 2026 में महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। यह दिन शिव भक्तों के लिए बेहद ही खास होता है। इस दिन भक्त व्रत रखकर और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। लेकिन कई बार हम जाने-अनजाने में पूजा के दौरान कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे पूजा का फल नहीं मिल पाता है। ऐसे में, अगर आप भी शिवरात्रि पर भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो भूलकर भी ये गलतियां न करें -

काले रंग के कपड़े ना पहनें
अगर आप महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो इस दिन भूलकर भी काले रंग के कपड़े ना पहनें। दरअसल, काला रंग नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा होता है, इसलिए इस दिन इसे पहनने से बचना चाहिए। इस दिन विशेष तौर पर सफेद या हल्के पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
तुलसी के पत्ते न चढ़ाएं
हालांकि, तुलसी का पत्ता बेहद ही शुभ माना जाता है। लेकिन शिव जी की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। दरअसल, तुलसी माता को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे शिवलिंग पर चढ़ाना अशुभ माना गया है।
पुराने और कटे बेलपत्र न चढ़ाएं
भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है। लेकिन ध्यान रहे की महाशिवरात्रि वाले दिन आप शिवलिंग पर ताजा बेलपत्र ही चढ़ाएं। ध्यान रखें कि पूजा में प्रयोग होने वाले बेलपत्र कटे-फटे नहीं होने चाहिए। पुराने और खराब बेलपत्र चढ़ाने से पूजा का फल अच्छे से नहीं मिलता है।
शिवलिंग की परिक्रमा पूरी न करें
महाशिवरात्रि वाले दिन शिवलिंग की परिक्रमा करने का विशेष महत्व होता है। लेकिन ध्यान रहे अगर आप शिवलिंग की पूरी परिक्रमा न करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिवलिंग की आधी परिक्रमा करके वापस लौट जाना चाहिए। शिवलिंग की पूरी परिक्रमा करना अशुभ माना जाता है।
सही फूल का चयन करें
अगर आप महाशिवरात्रि वाले दिन भगवान शिव को फूल अर्पित करना चाहते हैं, तो इसके लिए सही फूल का ही चयन करें। शिवलिंग पर केतकी और केवड़ा जैसे फूल न चढ़ाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ये फूल भगवान शिव की पूजा में वर्जित माने गए हैं। आप चाहें तो गेंदे के फूल या गुलाब के फूल चढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, शिवलिंग पर सफेद फूल को चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
