Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, हर मनोकामना होगी पूरी
Mahashivratri 2026: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व हर साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन श्रद्धालु भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। इसके अलावा, महाशिवरात्रि पर कई जगह रात्रि जागरण भी किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सच्चे भाव से की गई भक्ति से शिव-शक्ति की विशेष कृपा प्राप्त होती है। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। माना जाता है कि यदि आप भगवान शिव को उनकी प्रिय चीजें श्रद्धा और सच्चे मन से अर्पित करते हैं, तो भोलेनाथ बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। इससे घर में जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।तो आइए, जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए?

1. जल और गंगाजल
महाशिवरात्रि पर सबसे पहले शिवलिंग पर शुद्ध जल या गंगाजल चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि महादेव केवल एक लोटा जल अर्पित करने से भी प्रसन्न हो जाते हैं। गंगाजल से अभिषेक करने से मन और आत्मा दोनों की शुद्धि होती है।
2. बेलपत्र
बेलपत्र (बेल की पत्तियाँ) शिवजी को अतिप्रिय हैं। तीन-तीन पत्तियों का सेट शिव के त्रिनेत्र, ब्रह्मा-विष्णु-महेश की त्रिमूर्ति का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से जीवन में सुख-शांति और प्रगति प्राप्त होती है।
3. पंचामृत
शिवलिंग पर दूध, दही, शहद, घी और चीनी को मिलाकर पंचामृत अर्पित किया जाता है। माना जाता है कि इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और जीवन की सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
4. भांग और धतूरा
भगवान शिव को भांग और धतूरा अर्पित करने की मान्यता का वर्णन शिव पुराण में मिलता है। इस दिन भगवान शिव को भांग और धतूरा चढ़ाने से उनके साथ-साथ उनके गणों की भी कृपा प्राप्त होती है।
5. शहद
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर शहद अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। यह मिठास, प्रेम और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से जीवन में कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशहाली आती है।



Click it and Unblock the Notifications
