Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Hair Cut On Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन बाल-नाखून कटवाने चाहिए या नहीं? जानें क्या हैं नियम
Mahashivratri Ke Din Hair Cut: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व विशेष आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है और महादेव के भक्तों के लिए इसे वर्ष का सबसे पावन अवसर माना जाता है। इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि पर की गई पूजा-अर्चना से शिव जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। इस दिन श्रद्धालु शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर भक्ति और संयम के साथ किया गया हर कार्य विशेष फल देता है। हालांकि, शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि पर कुछ नियमों का पालन आवश्यक माना गया है। वहीं, धार्मिक दृष्टि से महाशिवरात्रि पर कुछ कार्यों को करने की मनाही भी है। ऐसे में अक्सर कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या महाशिवरात्रि के दिन बाल कटवा सकते हैं? अगर आप भी इसी असमंजस में हैं, तो आइए जानते हैं कि क्या महाशिवरात्रि पर बाल कटवाना सही है या गलत -

महाशिवरात्रि 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 में फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी, रविवार को शाम 05:04 बजे से शुरू होकर 16 फरवरी, सोमवार को शाम 05:34 बजे तक रहेगी। ऐसे में, उदयातिथि के अनुसार, महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी।
महाशिवरात्रि पर रात्रि चार प्रहर पूजा का शुभ मुहूर्त
प्रथम प्रहर की पूजा का मुहूर्त : पहला प्रहर शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 9 बजकर 26 मिनट तक
दूसरे प्रहर की पूजा का मुहूर्त : रात 9 बजकर 26 मिनट से 27 फरवरी सुबह 12 बजकर 34 मिनट तक
तीसरे प्रहर की पूजा का मुहूर्त : 16 फरवरी की रात 12 बजकर 34 मिनट से सुबह 3 बजकर 41 मिनट तक
चौथे प्रहर की पूजा का मुहूर्त : 16 फरवरी को सुबह 3 बजकर 41 मिनट से 6 बजकर 48 मिनट तक
महाशिवरात्रि के दिन बाल कटवाना शुभ या अशुभ?
बहुत से धर्मविद और ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का मानना है कि महाशिवरात्रि जैसे पवित्र पर्वों पर बाल कटवाना उचित नहीं होता है। ऐसा करने से भगवान शिव रुष्ट हो सकते हैं। धार्मिक ग्रंथो के मुताबिक किसी भी पवित्र व्रत, पर्व या विशेष पूजा के दौरान बाल कटवाना शुभ नहीं माना जाता है। बाल कटवाने की क्रिया के अलग-अलग अर्थ भी निकाले जाते हैं। वैसे ज्यादातर मौकों पर बाल कटवाना या नाख़ून काटना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि किसी भी शुभ दिन पर शरीर के अंग जैसे बाल या नाखून काटने से शुभ ऊर्जा का असर घट सकता है और ऐसे विशेष दिन की पवित्रता प्रभावित हो सकती है।
महाभारत के अनुशासन पर्व में भी उल्लेख मिलता है कि शुभ तिथियों पर बाल कटवाने से व्यक्ति को धन, धान्य, बुद्धि और ज्ञान की हानि हो जाती है। ऐसे में, बेहतर यही होगा कि आप महाशिवरात्रि के दिन बाल ना कटवाएं। बेहतर होगा कि महाशिवरात्रि व्रत से एक-दो दिन पहले ही बाल और नाखून आदि कटवा लिए जाएं, ताकि भक्त पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान शिव की उपासना कर सकें।



Click it and Unblock the Notifications