Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Mangalwar Ke Upay: सिर्फ मंगलवार को करें ये 5 उपाय; करियर में आएगी रफ्तार, दूर होंगे कष्ट
Mangalwar Ke Upay: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान बजरंग बलि को समर्पित है। उन्हें संकट मोचन भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी की सच्चे मन से पूजा-आराधना करने से वो अपने भक्तों की नैया पार लगा देते हैं। ऐसे में अगर आप लंबे समय से करियर में रुकावट, प्रमोशन में देरी या नौकरी में अस्थिरता जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो मंगलवार का दिन आपके लिए बेहद खास हो सकता है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार को किए गए कुछ विशेष उपायों से न सिर्फ कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
हनुमान जी की कृपा पाने और मंगल दोष से राहत के लिए मंगलवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। जानिए ऐसे 5 असरदार उपाय जो सिर्फ मंगलवार को करने से आपके करियर की रफ्तार बढ़ सकती है।

1. हनुमान जी की विशेष पूजा करें
मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर हनुमान जी की पूजा करें। उन्हें लाल फूल, सिंदूर, और चोला अर्पित करें। इससे आत्मबल और साहस बढ़ता है, जो करियर में आगे बढ़ने के लिए बेहद जरूरी है।

2. हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें
मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करने से मानसिक तनाव कम होता है और निर्णय क्षमता मजबूत होती है। यह आपकी नौकरी-पेशा जिंदगी में स्थिरता लाने में मदद करता है।

3. मसूर दाल या गुड़-चना का दान करें
मंगल ग्रह को शांत करने के लिए लाल वस्तुएं जैसे मसूर दाल, गुड़ या लाल कपड़े का दान करें। यह उपाय नौकरी में आ रही बाधाओं को दूर करता है और नई संभावनाओं के द्वार खोलता है।

4. बंदरों को भोजन कराएं
मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चना खिलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह हनुमान जी की सेवा का प्रतीक है और इससे जीवन की नकारात्मकता दूर होती है। बता दें कि बंदरों को हनुमान जी का रूप माना जाता है।

5. लाल चंदन का तिलक लगाएं
मंगलवार को माथे पर लाल चंदन या रोली का तिलक लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह इंटरव्यू, मीटिंग या किसी बड़े निर्णय में सफलता की संभावनाएं बढ़ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
