Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Tuesday Shopping Rules: बजरंगबली के प्रकोप से बचना है तो मंगलवार को न करें इन चीजों को खरीदने की भूल
मंगलवार का दिन भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन उनका पूजन पूरे विधि विधान से किया जाता है। भक्त बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं।
मंगलवार के दिन कुछ सावधानियां रखने की सलाह दी जाती है ताकि हनुमान जी के प्रकोप से बचा जा सके। ज्योतिश शास्त्र में इस दिन खरीदारी को लेकर भी कई तरह के नियम बताये गए हैं। आइये जानते हैं मंगलवार को किन चीजों की खरीदारी करने से आपको बचना चाहिए।

कांच:
मंगलवार के दिन कांच अथवा कांच से बनी किसी भी तरह की वस्तु की खरीदारी की मनाही है। कांच का सामान किसी को गिफ्ट में भी न दें क्योंकि इससे धन हानि होती है।
लोहा:
बजरंगबली को समर्पित मंगलवार के दिन लोहा खरीदने की भूल न करें। माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से आपको पैसों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
जूते-चप्पल
मंगलवार के दिन जूते या चप्पल खरीदने की मनाही है। इस दिन चमड़े से बनी चीजें न ही खरीदें तो बेहतर होगा। इसके अलावा लकड़ी और दूध से बने सामान भी खरीदने से बचना चाहिए।

श्रृंगार का सामान:
श्रृंगार की वस्तुएं खरीदने के लिहाज से मंगलवार का दिन अशुभ बताया गया है। महिलाओं को मंगल के दिन इनकी खरीदारी नहीं करनी चाहिए अन्यथा वैवाहिक जीवन में परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
काले वस्त्र:
मंगल दोष से राहत पाने के लिए मंगलवार के दिन नारंगी और लाल रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। मगर इस दिन भूलकर भी काले रंग के वस्त्र न खरीदें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
