Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय
March Festival 2026: होली से लेकर चैत्र नवरात्रि तक, मार्च में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट
March 2026 Festival List: मार्च का महीना धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस महीने में कई खास व्रत-त्योहार पड़ेंगे। मार्च के पहले हफ्ते में प्रदोष व्रत से लेकर होलिका दहन और होली का पर्व मनाया जाएगा। खास बात ये है कि मार्च में होली वाले दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा। इसका सूतक काल मान्य होता और यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसके बाद रंग पंचमी, चैत्र नवरात्रि, शीतला अष्टमी, पापमोचिनी एकादशी और कामदा एकादशी समेत विशेष व्रत त्योहार मनाए जाएंगे। आइए, देखते हैं मार्च 2026 के व्रत त्योहार की लिस्ट -

मार्च 2026 व्रत-त्योहार (March 2026 Festival Calendar)
01 मार्च 2026, रविवार- रवि प्रदोष व्रत
02 मार्च 2026, सोमवार- होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा
03 मार्च 2026, मंगलवार- चंद्र ग्रहण
4 मार्च 2026, बुधवार- होली, चैत्र महीने का आरंभ
5 मार्च 2026, गुरुवार- भाई दूज
6 मार्च 2026, शुक्रवार- भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
8 मार्च 2026, रविवार- रंग पंचमी
10 मार्च 2026, मंगलवार- शीतला सप्तमी
11 मार्च 2026, बुधवार- शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी (मासिक)
15 मार्च 2026, रविवार- कृष्ण नृसिंह द्वादशी, पापमोचिनी एकादशी, मीन संक्रांति
16 मार्च 2026, सोमवार- प्रदोष व्रत
17 मार्च 2026, मंगलवार- मासिक शिवरात्रि
18 मार्च 2026, बुधवार- दर्श अमावस्या
19 मार्च 2026, गुरुवार- युगादी, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि आरंभ
20 मार्च 2026, शुक्रवार- झूलेलाल जयंती, चंद्र दर्शन
21 मार्च 2026, शनिवार- मत्स्य जयंती, गौरी पूजा, गणगौर
22 मार्च 2026, रविवार- वासुदेव चतुर्थी
23 मार्च 2026, सोमवार- लक्ष्मी पंचमी, मासिक कार्तिगाई
24 मार्च 2026, मंगलवार- संकन्द षष्ठी, रोहिणी व्रत, यमुना छठ
26 मार्च 2026, गुरुवार- राम नवमी, महातारा जयंती, अशोक अष्टमी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी
27 मार्च 2026, शुक्रवार- राम नवमी, स्वामीनारायण जयंती
29 मार्च 2026, रविवार- कामदा एकादशी, वामन द्वादशी
30 मार्च 2026, सोमवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
31 मार्च 2026, मंगलवार- महावीर जयंती
3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
होलिका दहन का पर्व 03 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पूर्व ही सुबह 6 बजकर 20 से सूतककाल लग जाएगा। वहीं, चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 48 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट तक है। वहीं, 04 मार्च को रंगों वाली होली मनाई जाएगी।
चैत्र नवरात्रि 19 मार्च को घटस्थापना मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च 2026 से होगी। इसमें पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 52 मिनट से लेकर 7 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। वहीं दूसरा अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications











