Latest Updates
-
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम -
Kiara Advani ने यश संग 'तबाही' में दिए दिए इंटीमेट सीन, जानें कैसे शूट किए जाते हैं बोल्ड सीन? -
एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत नाजुक, जानें मानसून में क्यों बढ़ता है सांप कीड़ों का खतरा -
Yogini Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम -
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत -
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी
Margashirsha Purnima Upay 2023: सौभाग्य वृद्धि के लिए बत्तीसी पूर्णिमा पर कर लें ये उपाय
Margashirsha Purnima Upay 2023: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को महत्वपूर्ण माना गया है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की काफी अधिक महत्ता बताई गई है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार मार्गशीर्ष नौवां महीना है।
पूर्णिमा तिथि के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। यदि ऐसा संभव न हो तो घर पर ही गंगाजल मिले पानी से स्नान कर लेना उत्तम रहेगा। इस दिन प्रभु का ध्यान और दान-दक्षिणा करने का भी महत्व बताया गया है।

ऐसी मान्यता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन किये गए दान कर्म का 32 गुना बढ़कर फल मिलता है। इस वजह से मार्गशीर्ष पूर्णिमा को बत्तीसी पूर्णिमा कहा जाता है। कुछ ऐसे उपाय हैं जो मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है।
पीपल की पूजा
जीवन में यदि आप कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं तो इस दिन पीपल के वृक्ष पर कुछ मीठा अर्पित करें। इसके बाद जल चढ़ाएं। व्यापार में लाभ पाना चाहते हैं तो एक लोटे में पानी लें और इसमें थोड़ा कच्चा दूध और बताशा मिलकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।
दान का महत्व
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान के साथ-साथ दान का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन व्यक्ति द्वारा तिल, घी, गुड़, नमक, कंबल, वस्त्र, पांच प्रकार के अनाज और गाय आदि का दान करना शुभ माना गया है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। आप अपने सामर्थ्य के अनुसार जरुरतमंदों की मदद करें।
विष्णु-लक्ष्मी पूजा
पूर्णिमा तिथि का दिन बहुत विशेष होता है। इस तिथि पर माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उनके साथ श्रीहरि का पूजन अवश्य करें। मां लक्ष्मी को सच्ची श्रद्धा से पीले और लाल रंग की सामग्री अर्पित करें। लक्ष्मी जी को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। इस कारगर उपाय से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
घी का दीप
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के शुभ दिन पर माता लक्ष्मी का पूजन करें और उनकी प्रतिमा के समक्ष घी का दीप जलाएं। इस उपाय से घर में सकारात्मकता का आगमन होगा। साथ ही मां की विशेष कृपा भी होती है।
श्रीसूक्त का पाठ करें
इस दिन श्रीसूक्त का पाठ अवश्य करना चाहिए। इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। साथ ही, माघ पूर्णिमा के उपलक्ष्य में शाम के समय तुलसी के समक्ष घी का दीया जलाएं। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications