Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Masik Shivratri 2025: यहां देखें साल 2025 में कब कब पड़ेगी मासिक शिवरात्रि
Masik Shivratri 2025: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का व्रत विशेष महत्व रखता है, जो हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना के लिए समर्पित होता है, और इस दिन व्रति विशेष रूप से उपवासी रहकर शिव जी का ध्यान, जाप और पूजन करते हैं।
मासिक शिवरात्रि का व्रत संतान सुख, समृद्धि, रोगों से मुक्ति और जीवन में सुख-शांति के लिए किया जाता है। इस व्रत को अत्यधिक पुण्यकारी माना जाता है, और शिव भक्त इसे बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव से करते हैं।

मासिक शिवरात्रि व्रत का महत्व
मासिक शिवरात्रि व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव की उपासना के लिए रखा जाता है। यह व्रत जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाने के साथ पापों का नाश करता है। मासिक शिवरात्रि का व्रत विशेष रूप से शिवलिंग पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा विश्वास है कि इस व्रत को रखने से भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। यह व्रत आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ आत्मिक शुद्धि का भी प्रतीक है। पारिवारिक सुख और वैवाहिक जीवन में भी इसका विशेष महत्व है।
साल 2025 में मासिक शिवरात्रि की तिथियां
सोमवार, 27 जनवरी
बुधवार, 26 फरवरी
गुरुवार, 27 मार्च
शनिवार, 26 अप्रैल
रविवार, 25 मई
सोमवार, 23 जून
बुधवार, 23 जुलाई
गुरुवार, 21 अगस्त
शुक्रवार, 19 सितंबर
रविवार, 19 अक्टूबर
मंगलवार, 18 नवंबर
गुरुवार, 18 दिसंबर
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
