Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Mathura Holi Dates 2024: मथुरा में खेली जाती है 40 दिनों तक होली, नोट करें बरसाने की लट्ठमार होली की तारीख
Mathura Holi Ki Dates 2024: मथुरा की होली पूरे देश-विदेश में बहुत ही विख्यात है। यहां भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व भर के लोग बड़ी संख्या में होली देखने और खेलने आते हैं। मथुरा में खेले जाने वाले होली की दीवानगी पूरे देश विदेश में रहती है।
होली और दिवाली हिंदूओ का मुख्य त्यौहार है। इन दोनों त्योहारों को लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। पूरे देशभर में मथुरा की होली बहुत प्रसिद्ध है। मथुरा की होली के प्रति लोगों की दीवानगी अलग ही स्तर की होती है। मथुरा की होली बहुत ही मनमोहक तथा आकर्षित होती है। तभी तो यहां पूरे भारत देश ही नहीं पूरे विश्व के कोने कोने से लोग बड़े उत्साह के साथ मथुरा की होली देखने के लिए पहुंचते हैं। बरसाने की होली हो या फिर नंदगांव की यहां हर कोई रंगों से सराबोर हो जाता है।

दरअसल 40 दिनों तक चलने वाली होली उत्सव की तारीखों की घोषणा कर दी गयी है। मथुरा में वसंत पंचमी के बाद से ही होली कार्यक्रम की शुरुआत हो जाती है। इस साल रंगों के महोत्सव का शुभारंभ 14 फरवरी से हुआ और 25 मार्च को इसका समापन होगा।
गोबर से खेली जाती है होली -
सनातन धर्म के धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मथुरा में भगवान श्री कृष्ण अपनी राधा रानी, सखियों और गोपियों के साथ होली खेला करते थे। इसी वजह से मथुरा में रंग से ही नही बल्कि लड्डू, फूल, फूलो के रंग तथा गोबर से भी होली खेली जाती है। यहां की होली सभी लोगों को रास आती है। मथुरा, वृंदावन , नंदगांव और बरसाना में कब कब कौन सी होली खेली जाएगी, आईये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कब और कहां खेली जाएगी होली 2024 (Holi 2024)
• यहां पर होली की शुरुआत वैसे तो बसंत पंचमी से ही हो जाती है। लेकिन 17 मार्च दिन रविवार को बरसाने की श्री जी मन्दिर से होगी। इस दिन श्रीजी के दरबार में लड्डू मार होली खेली जायेगी।

• 18 मार्च दिन सोमवार को बरसाने में ही रंग गुलाल के साथ लट्ठ मार होली खेली जाएगी।
• 19 मार्च को नंद गांव में स्थित नंदभवन में हर्ष उल्लास के साथ लठ्ठमार होली का उत्सव मनाया जाएगा।
• 21 मार्च दिन गुरुवार को वृंदावन में स्थित बांकेबिहारी मंदिर में रंग गुलाल के साथ खुशबूदार और रंगबिरंगे फूलों की होली खेली जायेगी।
• 21 मार्च को ही मथुरा के भगवान श्री कृष्ण के जन्मस्थान मंदिर में होली खेली जाएगी। इसके साथ ही पूरे मथुरा में इसी दिन होली मनाई जाएगी।
• 22 मार्च दिन शुक्रवार को गोकुलधाम में धूम धाम से होली खेली जाएगी।
• 24 मार्च रविवार को द्वारिकाधीश में मंदिर डोला, मथुरा में विश्राम घाट बांके बिहारी तथा वृंदावन में होलिका दहन किया जायेगा।
• 25 मार्च सोमवार अंतिम दिवस द्वारकाधीश बृज में धुलंडी होती है। जिसमें अबीर गुलाल के साथ, टेसू के फूल तथा रंग मिले पानी के साथ बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ होली खेली जाएगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications