Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Mauni Amavasya Par Kya Daan Kare: माघी अमावस्या पर इन चीजों के दान से कुल देवता के साथ पाएं पितरों की कृपा
Mauni Amavasya Par Kya Daan Karen: हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का बहुत ही ज्यादा महत्व है। माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन उपासक भगवान विष्णु की वंदना करते हैं। इसके साथ ही मौनी अमावस्या के दिन लोग मौन रहकर अपनी अंतरात्मा की शुद्धि करते हैं।
मौनी अमावस्या के दिन पितृ मोक्ष की प्राप्ति के लिए भी अनुष्ठान होती है। मौनी अमावस्या के दिन जल को अमृत मानकर स्नान करते हैं। तन मन से पवित्र होकर पूजन करते हैं तथा कई क्षेत्रों में व्रत का भी विशेष महत्व है इस दिन भगवान विष्णु नारायण का पूजा कर श्री हरी के मंत्रों का भी जप करते है।

इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान तथा दान दक्षिणा का विशेष विधान माना जाता है। अमावस्या के दिन पितरों की पूजा की जाती है। जानते हैं इस वर्ष की मौनी अमावस्या पर किन वस्तुओं का दान करें जिससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त हो और पितृदोषों से मुक्ति मिल सकेगी -
मौनी अमावस्या 2024 की तिथि (Mauni Amavasya 2024 Kab Hai)
अमावस्या तिथि प्रारंभ 9 फरवरी की सुबह 08:02 बजे होगा और 10 फरवरी को सुबह 04:28 बजे समापन होगा। मुख्य रूप से मौनी अमावस्या 09 फरवरी को मनाई जायेगी।
मौनी अमावस्या में करें इन वस्तुओं का दान (Mauni Amavasya Par Kya Daan Kare)
मौनी अमावस्या के दिन चावल दान करना बहुत ही फलदायी माना जाता है। इस दिन स्वेच्छा अनुसार जरूरतमंद और गरीबों को चावल के साथ साथ कुछ पैसे दान देना उत्तम माना गया है।
इसके अलावा मौनी अमावस्या के दिन गरीबों को जरुरत का वस्तुएं दान करने से पितृ कृपा पा सकते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार छाता, गर्म कपड़े अनाज, दूध, शक्कर तथा चप्पल का दान करना बहुत ही सुंदर और फलदायी माना जाता है।
मौनी अमावस्या के दिन गौ माता को गुड़ और चने खिलाना चाहिए तथा मीठे पकवान का दान देना चाहिए ताकि सुख शांति समृद्धि प्राप्ति होती रहे।
मौनी अमावस्या यानि 9 फरवरी के दिन आंवले का भी दान करें। आंवले के दान से पितरों की कृपा से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
अमावस्या के दिन पक्षियों के लिए भी दाना डालना ना भूलें। मान्यता अनुसार पूर्वज पक्षियों के माध्यम से परिवार द्वारा डाले गये दाना पानी लेने आते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
