Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Mauni Amavasya 2024: माघी अमावस्या के दिन इन कामों की है सख्त मनाही, वर्षभर कृपा पाने के लिए जानें नियम
Mauni Amavasya 2024 Dos and Donts: सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का बहुत ही खास महत्व है। मौनी का शाब्दिक अर्थ मौन से है, मन और वचन से आत्म शान्ति की प्राप्ति हेतु मौनी अमावस्या व्रत रखा जाता है। इस दिन लोग मौन व्रत का भी पालन करते हैं।
इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी को मनाया जाएगा। इसके साथ ही अमावस्या तिथि के दिन स्नान दान का विशेष महत्व होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों का जल अमृत समान हो जाता है, इसलिए उनमें स्नान लेना उत्तम माना जाता है। जानते हैं इस साल की मौनी अमावस्या के दिन क्या करें और क्या न करें।

मौनी अमावस्या के दिन क्या करें:
1. सनातन धर्म के अनुसार मौनी अमावस्या माघ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाले अमावस्या को माघी या मौनी अमावस्या कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। मौनी अमावस्या के दिन पितृ मोक्ष की प्राप्ति के लिए भी अनुष्ठान किए जाते हैं।
2. मौनी अमावस्या के दिन जल को अमृत मानकर स्नान करते हैं। तन मन से पवित्र होकर पूजन करते हैं तथा कई क्षेत्रों में व्रत का भी विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु नारायण की पूजा कर श्री हरी के मंत्रों का भी जप करते हैं।
3. इस दिन दान का भी विशेष महत्व होता है। ज़रूरतमंदों को तिल के लड्डू, तेल, कम्बल, अनाज आदि का दान करें।
4. इस दिन महिलाओं को पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा करनी चाहिए। पूजा के पश्चात पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें।
5. मौनी अमावस्या व्रत के दिन तन मन से आध्यात्मिक ऊर्जा और ज्यादा से ज्यादा पवित्र रहें। स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
मौनी अमावस्या व्रत के दिन क्या ना करें:
1. मौनी अमावस्या व्रत के उपासक को मौन रहना चाहिए। इस दिन किसी भी प्रकार की नकारात्मक बातों का मन में वहन करना सही नहीं है। मौनी अमावस्या व्रत के दिन तन मन से आध्यात्मिक कार्यों में ध्यान लगाना चाहिए।
2. किसी भी प्रकार के फिल्मों तथा संगीत से दूर रहें और नकारात्मक प्रभाव से भी दूर रहें।
3. मन के विचारों में प्रेम तथा भक्ति प्रवाहित करें। बाहरी गतिशीलता तथा विलासितापूर्ण जीवन से दूर रहें।
4. इस दिन पूर्ण रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
