Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Mohini Ekadashi 2024: मई माह में कब पड़ रही है मोहिनी एकादशी, इस व्रत से मिलता है गौदान और तीर्थयात्रा का पुण्य
Mohini Ekadashi 2024 Kab Hai: मोहिनी एकादशी बहुत ही जल्द आने वाली है। मोहिनी एकादशी भगवान श्री हरि विष्णु नारायण को समर्पित है। मई के पवित्र महीने पर पड़ने वाले मोहिनी एकादशी का बहुत ही महत्व होता है।
सनातन धर्म में मोहिनी एकादशी का व्रत बहुत ही श्रेष्ठ माना जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु नारायण को समर्पित है। मोहिनी एकादशी का व्रत वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि मोहिनी एकादशी 2024 किन दिन पड़ रही है और इस व्रत की क्या महिमा है।

मोहनी एकादशी 2024 की तिथि (Mohini Ekadashi 2024 Date and Time)
हिंदू पंचांग के मुताबिक मोहिनी एकादशी का व्रत 18 मई दिन शनिवार 2024 प्रातःकाल 11:22 पर प्रारंभ होगा। इसके अगले दिन 19 मई दिन रविवार 2024 दोपहर 1:50 पर इसकी समाप्ति होगी। उदया तिथि के मुताबिक मुख्य रूप से मोहिनी एकादशी का व्रत 19 मई दिन रविवार को रखा जाएगा।
मोहिनी एकादशी व्रत का महत्व और इससे होने वाले लाभ
* मोहनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु नारायण को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु नारायण की विशेष विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है।
* मोहिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उपासक बहुत ही कठिन व्रत रखते हैं।
* मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से व्यक्तियों के संपूर्ण पाप नष्ट हो जाते हैं तथा जन्म-जन्मांतर में जाने अनजाने में किए गए पापों से भी मुक्ति मिलती है। इसलिए इस कठिन व्रत मोहिनी एकादशी को लोग विधि विधान से रखते हैं।
* उपासक को एकादशी व्रत रखने से तीन यज्ञ, हजार गाय और तीर्थ यात्रा के शुभ फल प्राप्त होते हैं। मोहिनी एकादशी व्रत को अमोघ फलदायी तथा मोक्ष माना जाता है।
* जो भी उपासक इस पावन दिवस पर विधि विधान से व्रत रखते हैं, उनका जीवन भगवान विष्णु के आशीर्वाद से सदैव खुशहाल रहता है और सुख शांति समृद्धि समेत कल्याण की प्राप्ति होती है।
* उपासक मोहनी एकादशी का व्रत संतान की प्राप्ति तथा वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए भी रखते हैं।
* मोहिनी एकादशी व्रत रखने से मोक्ष के द्वारा खुल जाते हैं। पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान श्री हरि विष्णु नारायण ने इस दिन मोहनी का अवतार धारण किया था। इसलिए इस एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
