Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Mohini Ekadashi 2024 Upay: सौभाग्य के साथ सुंदरता प्राप्ति के लिए मोहिनी एकादशी पर जरूर करें ये उपाय
Mohini Ekadashi Upay in Hindi: वैशाख महीने के शुक्लपक्ष में पड़ने वाली एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन जो भी स्त्री भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार की आराधना करती है उसे सौभाग्य के साथ-साथ सुंदरता भी प्राप्त होती है। इस दिन व्रत करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
हिंदू पंचांग के मुताबिक इस वर्ष 19 मई दिन सोमवार 2024 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष को मोहिनी एकादशी है। भगवान श्री हरि विष्णु नारायण ने एकमात्र स्त्री अवतार मोहनी के रूप में लिया था। यह अवतार उन्होंने समुद्र मंथन के पश्चात अमृत कलश की रक्षा करने के लिए लिया था।

भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिहाज से एकादशी तिथि बहुत शुभ मानी जाती है। आइये इस लेख में कुछ उपायों के बारे में जानते हैं जिनकी मदद से आप जीवन में श्रीहरि की कृपा से सुख, समृद्धि और खुशहाली प्राप्त कर सकते हैं।
मोहिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय
1. आर्थिक समस्याएं पीछा नहीं छोड़ रहीं तो इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें। सुबह एक लोटे जल में थोड़ी चीनी मिलकर पीपल की जड़ में अर्पित करें, इसके बाद शाम के समय उसी पीपल के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से धन संबंधित समस्या भगवान विष्णु की कृपा से दूर हो जाती है और कर्ज से भी मुक्ति मिल जाती है।
2. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा स्थल पर 11 रुपए और सात पीली कौड़ियां, साल हल्दी की गांठों को पीले कपड़े में बांधकर रख दें। इसके बाद विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करें और विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। पूजा करने के बाद पोटली को धन के स्थान में रख दें।
3. इस दिन पीले फल, वस्त्र और पीले पुष्प भगवान विष्णु के मंदिर में चढ़ाएं, दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करें।
4. ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नमः इस मंत्र का अधिक से अधिक जाप करें।
5. इस दिन 21 पीपल के पत्तों पर श्रीहरि लिखकर भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।
Mohini Ekadashi Remedies for All Problems in Life
6. इस दिन केले के पेड़ के समक्ष घी का दीपक जलाएँ और पूजा करें, ऐसा करने से आर्थिक संकट समाप्त होगा व घर से दरिद्रता दूर होगी।
7. माँ तुलसी के सामने देसी घी का दीपक जलाएं, इसके बाद 'ॐ श्री तुलस्यै विद्महे। विष्णु प्रियायै धीमहि। तन्नो वृन्दा प्रचोदयात्।' मंत्र का जाप भाव के साथ करें, फिर तुलसी के वृक्ष की 11 बार परिक्रमा करें।
8. इस दिन भगवान विष्णु का केसर और दूध में तुलसी मिलाकर अभिषेक करें। इसके अलावा विष्णु सहस्त्रनाम और श्रीसूक्त का पाठ करें और भेंट स्वरूप कान्हा को बांसुरी जरूर दें। ऐसा करने से घर में धन धान्य की कमी नहीं होती और भाग्य का साथ मिलने से सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाते हैं।
9. इस दिन यदि आपके द्वार पर गाय या कोई भी पशु-पक्षी आते हैं, तो उन्हें कुछ न कुछ जरूर खिलाएं। मोहिनी एकादशी पर किसी की भी मदद करने से जीवन में शुभता आती है तो ज़रूरतमंदों को दान भी दें।
10. विवाह में आ रही अड़चन को दूर करने के लिए भगवान विष्णु की पूजा करें। पीले वस्त्र पहनकर करें। साथ ही पीली चीजें जैसे फल, फूल, पीले वस्त्र आदि उन्हें अर्पित करें। श्री विष्णु जी ऐसा करने से मन की मुराद पूरी करते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
