Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
Somwar Ke Upay: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, सोमवार के दिन कर लें ये 6 उपाय; होगी नोटों की बारिश
Somwar Ke Upay For Money: सोमवार का दिन भगवान भोले बाबा को समर्पित है। माना जाता है कि सभी देवताओं में शिवजी एकमात्र ऐसे हैं जो बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। सोमवार के दिन जो लोग पूरी श्रद्धा से पूजा-पाठ करते हैं उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वहीं जो लोग काम तो बहुत कर रहे हैं लेकिन आर्थिक तंगी है ने जीना मुश्किल किया हुआ है उनके लिए भी सोमवार का दिन बहुत खास माना जाता है।
आज हम आपको ऐसे 6 टोटके बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं।
1. प्रातःकाल शिवलिंग पर जल अर्पित करें
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए शिवजी के मंदिर में जाएं और बेलपत्र, दूध, दही और गंगाजल से शिवाभिषेक करें। "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें।

2. उपवास रखें और एक समय भोजन करें
सोमवार का व्रत विशेष फलदायक होता है। व्रत रखकर शिव मंदिर में दर्शन करने से सुख-शांति मिलती है और धन लाभ के भी योग बनते हैं।
3. सफेद वस्त्र पहनें
सोमवार के दिन विशेष रूप से सफेद वस्त्र पहनें इससे मन और दिमाग शांत रहेगा। यह दिन शांति और पवित्रता का प्रतीक है, इसलिए सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

4. शिव चालीसा या महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें
घर में नियमित रूप से शिव चालीसा पढ़ने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मकता आती है और धन की प्राप्ति होती है।
5. शिव को शुद्ध घी से दीपक अर्पित करें
अगर पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं तो शाम के समय शिवलिंग के सामने दीपक जलाएं और शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें।

6. गरीबों को सफेद चीजों का दान करें
सोमवार के दिन गरीबों को सफेद चीजों जैसे चावल, दूध, चंदन, सफेद कपड़े आदि का दान करें। इससे पितृ दोष दूर होता है और भाग्य का साथ मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
