Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Nag Panchami 2023: कब मनाई जाएगी नाग पंचमी? देखें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
Nag Panchami Kab Hai: हिन्दू धर्म की खासियत ही यह है कि यह धर्म प्रकृति के बेहद करीब माना जाता है और कई त्योहार प्रकृति पर ही आधारित होते हैं। इन त्योहारों में से एक प्रमुख पर्व नाग पंचमी का है, जिस दिन नाग देवता को पूजा जाता है।
शिव समर्पित सावन माह में नाग पंचमी का पर्व भी आता है। शिव के प्रिय सांपों की पूजा इस दिन होती है। इस वर्ष 21 अगस्त को नाग पंचमी पड़ रही है। सदियों से हिन्दू धर्म में नाग की अराधना की जाती रही हैं। जानते हैं इस वर्ष की नाग पंचमी की तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि के बारे में विस्तार से -

नाग पंचमी 2023 की तिथि एवं मुहूर्त
नाग पंचमी का त्योहार श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को पड़ती है। इस वर्ष यह पंचमी तिथि 21 अगस्त को रात 12:21 बजे शुरू होगी और 22 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक चलेगी। उदया तिथि को मानते हुए 21 अगस्त को नाग पंचमी मनाई जायेगी। पूजा मुहूर्त सुबह 05:53 बजे से 08:30 बजे तक रहेगा।
इस दिन विभिन्न नागों की पूजा की जाती है और उनको दूध पिलाया जाता है। अनंत, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट, शंख, कालिया और पिंगल नामक देव नागों की पूजा की जाती है।
पूजन विधि
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत होकर व्रत एवं पूजा का संकल्प लें। इसके बाद एक थाली में सभी पूजा सामग्री लें जिसमें हल्दी, रोली, चावल, फूल, दूध और दीपक रख लें। मंदिर जाकर नाग या नाग नागिन की प्रतिमा को दूध से स्नान कराएं। ध्यान रहे नाग देवता को कच्चे दूध में थोडा शक्कर मिलाकर ही चढ़ाएं। इसके बाद नाग देवता को हल्दी, रोली, चावल और फूल अर्पित करें। फिर सच्चे मन से नाग देवता का ध्यान लगाएं और मनोकामनाएं पूरी करने का निवेदन करें। साथ ही नाग पंचमी की कथा भी पढ़ें या सुनें।
नाग पंचमी का महत्व
सनातन हिन्दू धर्म में सर्प का बहुत महत्व होता है। सांपों को महादेव का भी बहुत प्रिय माना जाता है। धार्मिक मान्यता अनुसार नाग पंचमी के दिन शिव की पूजा और रुद्राभिषेक से कालसर्प दोष भी समाप्त हो जाता है। साथ ही नाग पंचमी के दिन सर्प पूजा से राहु और केतु सम्बन्धी दोष भी समाप्त हो जाते हैं। इस दिन घर के बाहर सर्प सम्बन्धी चित्र बनाने से घर और परिवार के सभी दुःख खत्म हो जाते है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications