Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
ब्रेकअप की वजह बन सकती है आपकी नेल पेंट! इस कलर को गलती से भी न लगाएं
Nail Polish Relationship Impact: सजना-संवरना हर महिला का हक है और खूबसूरत नेल्स लुक को और भी आकर्षक बना देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी नेल पॉलिश का रंग भी आपके रिश्तों को प्रभावित कर सकता है? शायद नहीं! मगर कलर साइकोलॉजी के मुताबिक, कुछ रंग हमारे आसपास के लोगों पर खास असर डालते हैं, खासकर तब, जब वो रंग आपके जीवनसाथी को असहज महसूस कराते हों।
आजकल कई कपल्स के रिश्तों में छोटी-छोटी बातें भी बड़ी वजह बन जाती हैं, फिर चाहे वो बातचीत का तरीका हो या आपकी स्टाइल चॉइस। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि कौन-से नेल पॉलिश शेड्स आपके रिश्तों में खटास ला सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन सा कलर रिश्ते के टूटने की वजह बन सकता है, और कौन से कलर रिश्ते में मिठास लाते हैं।

क्या नेल पॉलिश वाकई रिश्तों को प्रभावित कर सकती है?
कलर साइकोलॉजी के अनुसार, हर रंग का हमारे मूड और व्यवहार पर प्रभाव पड़ता है। कुछ रंग सुकून और संतुलन देते हैं, वहीं कुछ रंग चिड़चिड़ापन, गुस्सा या दूरी बढ़ाने का संकेत बन सकते हैं। जब बात रोमांटिक रिश्तों की हो तो हर छोटी बात मायने रखती है।

कौन से नेल पॉलिश रंग बढ़ा सकते हैं पार्टनर के साथ अनबन
काला (Black)
भले ही काला रंग फैशन में क्लासी और स्टाइलिश माना जाता हो, लेकिन रिश्तों में यह उदासी, दूरी और विद्रोह का संकेत माना जाता है। यह रंग आपके पार्टनर को भावनात्मक रूप से दूर कर सकता है।
गहरा लाल (Dark Maroon या Blood Red)
यह रंग कई बार एग्रेसिव या डोमिनेटिंग पर्सनैलिटी को दर्शाता है। अगर आपका पार्टनर ज्यादा सेंसिटिव है, तो ये रंग उसे इनसिक्योर फील करा सकता है।
ग्रे या डल शेड्स (Grey, Muddy tones)
ये रंग थकावट, नीरसता और इमोशनल डिस्कनेक्ट का संकेत हो सकते हैं। लगातार ऐसे रंग पहनने से रिश्ते में उत्साह कम हो सकता है।

कौन-से रंग लाते हैं रिश्तों में मिठास?
पिंक
यह रंग नर्मी, स्नेह और प्यार का प्रतीक है। हल्का गुलाबी शेड रोमांटिक और कोमल भावनाओं को बढ़ावा देता है।
पीच या कोरल
ये रंग ताजगी और सकारात्मकता लाते हैं और बातचीत को खुला बनाए रखते हैं।
न्यूड शेड्स
ये रंग संतुलन, सादगी और ईमानदारी का संकेत देते हैं, जिससे रिश्ता स्थिर और सहज बनता है।
पर्सनालिटी और रिश्ते के हिसाब से चुनें नेल पॉलिश
हर व्यक्ति की पर्सनालिटी अलग होती है और उसी के अनुसार रंगों की पसंद भी बदलती है। आप हमेशा वही रंग चुनें जो आपकी पर्सनालिटी को संतुलित रखे और आपके पार्टनर के साथ सामंजस्य बढ़ाए। अगर आपके पार्टनर को कोई खास रंग पसंद नहीं है, तो कभी-कभार उनकी पसंद का ख्याल रखना रिश्तों को और मजबूत बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications
