Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
PM Modi Shapath Grahan Timing: मोदी का शपथ ग्रहण मुहूर्त, जानें क्यों चुना गया शाम 7.15 का समय
PM Modi Oath Ceremony Date Time: विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में तीन महीने की चुनावी सरगर्मियों के बाद अब देश की नई सरकार बनने में कुछ ही घंटे बाकी है। 9 जून को एनडीए गठबंधन की सरकार के नेता श्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमन्त्री पद की शपथ लेंगे।
इस बार बीजेपी को बहुमत की सरकार बनाने के लिए अपने सहयोगी दलों पर निर्भर होना पड़ रहा है। ऐसे में शपथ ग्रहण के दिन व मुहूर्त को मंगल समय व ग्रह-नक्षत्र की गतियों को देखते हुए तय किया गया है। जानते हैं रविवार का शपथ ग्रहण समारोह किस प्रकार शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर तय किया गया है -

शपथ ग्रहण का समय
एनडीए कैबिनेट की तीसरी पारी का शपथ ग्रहण 9 जून, रविवार को शाम 7:15 बजे से प्रारम्भ होगा। पूरे देश की निगाहें इस समारोह पर लगी रहेगी। भारत के कई पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्ष इस समारोह की शोभा बढ़ाने वाले हैं।
राहुकाल के प्रभाव से बचने के लिए तय किया है समय
रविवार के दिन शाम 04:30 बजे से 6 बजे तक राहुकाल लगेगा। राहुकाल को अशुभ माना जाता है और दक्षिण भारत में तो इसकी बहुत मान्यता है। इसलिए 6 बजे के बाद ही शपथ ग्रहण का कार्यक्रम निश्चित किया गया है।
शुभ चौघड़िया का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चौघड़िया मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। 9 जून को शाम 05:34 बजे से 07:18 बजे तक उद्वेग चौघड़िया लगने जा रहा है। ऐसे में 7 बजे से शुरू किया गया शपथ ग्रहण आने वाली सरकार के लिए शुभ परिणाम लेकर आयेगा।
वृश्चिक लग्न व सूर्य देवता का शुभ प्रभाव
वृश्चिक लग्न को स्थिरता व शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी की कुंडली वृश्चिक लग्न की है और उनकी राशि भी वृश्चिक राशि है। आज शाम शपथ ग्रहण के समय वृश्चिक लग्न के सभी योग पक्ष में होंगे। रविवार के दिन सूर्य का प्रभाव रहता है जो वृश्चिक राशि के लोगों के पक्ष में काम करता है। ऐसे में आगामी एनडीए सरकार पर सूर्य की विशेष कृपा बनी रहेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications