Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
National Parents Day 2025: एक दिन माता-पिता के नाम, जानें नेशनल पेरेंट्स डे का इतिहास, महत्व और जश्न का तरीका
National Parents Day 2025: हमें दुनिया में लाने वाले हमारे माता-पिता को धन्यवाद कहने के लिए हर साल नेशनल पेरेंट्स डे मनाया जाता है। ये तो आप भी मानते ही हैं कि मां-बाप सिर्फ जीवन देने वाले नहीं होते, वे हमारे पहले शिक्षक, पहले दोस्त और सबसे बड़े मार्गदर्शक होते हैं। उनकी ममता, त्याग और प्रेम को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। ऐसे ही अमूल्य योगदान को सम्मान देने के लिए हर साल जुलाई के चौथे रविवार को "National Parents Day" यानी राष्ट्रीय मात-पिता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस साल 27 जुलाई 2025 को ये खास दिवस मनाया जाने वाला है। हालांकि मदर्स डे और फादर्स डे पहले से मौजूद हैं, लेकिन नेशनल पेरेंट्स डे दोनों माता-पिता को एक साथ सम्मानित करने के लिए समर्पित है। आइए जानें इस दिन का इतिहास, इसका महत्व और इसे मनाने की सही वजह।

National Parents Day का इतिहास
नेशनल पेरेंट्स डे (National Parents Day) की शुरुआत अमेरिका से हुई थी।1994 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने इसे आधिकारिक मान्यता दी और कानून बनाया कि जुलाई के चौथे रविवार को यह दिन मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य था माता-पिता के अटूट प्रेम, बलिदान और समाज में उनकी भूमिका को सम्मान देना। धीरे-धीरे यह दिवस दुनिया के कई देशों में सराहा जाने लगा और भारत में भी इसे मनाने की परंपरा शुरू हुई। इस खास दिन पर बच्चे अपने माता-पिता के प्यार और समर्पण को याद करते हैं और उन्हें धन्यवाद देते हैं।

नेशनल पेरेंट्स डे का महत्व
नेशनल पेरेंट्स डे के महत्व की बात करें तो यह दिन हमें याद दिलाता है कि माता-पिता का योगदान केवल पालन-पोषण तक सीमित नहीं होता, बल्कि वे हमारे मूल्यों और संस्कारों की नींव रखते हैं। यह दिन एक अवसर है उन्हें धन्यवाद कहने का, उनके साथ समय बिताने का और अपने प्यार को शब्दों में बयां करने का। यह माता-पिता को यह एहसास दिलाने का दिन है कि उनकी मेहनत, उनका प्यार और उनका त्याग व्यर्थ नहीं गया।

National Parents Day पर क्या करें?
आप नेशनल पेरेंट्स जे को खास बनाने के लिए और उन लोगों को खुश करने के लिए जो तुम्हें इस दुनिया में लेकर आए हैं कुछ खास काम कर सकते हैं। जैसे:
- माता-पिता के लिए एक सरप्राइज गिफ्ट या कार्ड तैयार करें।
- पुरानी तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा वीडियो बनाकर उन्हें दिखाएं।
- अगर आप दूर हैं, तो एक इमोशनल कॉल या वीडियो चैट जरूर करें।
- उनके पसंदीदा भोजन बनाएं और उनके साथ दिन बिताएं।
- उन्हें यह एहसास कराएं कि आप आज जो कुछ भी हैं, वह उनकी वजह से हैं।



Click it and Unblock the Notifications
